SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मॉस्को पर होने वाला है बड़ा हमला! युद्ध के बीच पुतिन से दोस्ती निभा रहे ट्रंप, अमेरिका ने रूस को किया अलर्ट

अमेरिका ने रूस को एक आतंकी हमले को लेकर अलर्ट किया है. रूस की खुफिया एजेंसी 'फेडरल सिक्योरिटी सर्विस' ने कहा कि अमेरिका ने मॉस्को में एक संभावित आतंकी हमले की जानकारी दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आई गई हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 01, 2026, 08:31 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 08:41 AM IST
Image Credit: पुतिन से दोस्ती निभाने में लगे ट्रंप. (फोटो- एक्स)
Join

रूस के खुफिया एजेंसी 'फेडरल सिक्योरिटी सर्विस' (FSB) ने बताया कि उसको एक संभावित आतंकी हमले को लेकर अलर्ट मिला है. अमेरिका की ओर से ये खुफिया जानकारी साझा की गई है. अमेरिका की ओर से मिली इस सूचना के बाद रूसी एजेंसियां पूरी तरीके से सतर्क हो गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. शनिवार (31 अक्टूबर) को रूसी समाचार एजेंसी आरआईए (RIA) ने बताया कि अमेरिका से यह खुफिया जानकारी दोनों देशों के बीच तय अधिकारिका माध्यमों से साझा की गई.

दरअसल, मॉस्को में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने भी इस खतरे को लेकर एक अहम बयान जारी किया है. दूतावास का कहना है कि उनके पास मॉस्को के 'तसारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व' में एक बड़े और खतरनाक हमले को लेकर अलर्ट मिला है, जिससे भारी जानमाल को नुकसान पहुंच सकता है. दूतावास ने बताया कि इस संबंध में मॉस्को सरकार को जानकारी दे दी गई है और इस संभावित बड़े खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.

बढ़ा दी गई म्यूजियम और पार्क की सुरक्षा

अमेरिका की ओर से मिली खुफिया जानकारी ओर खतरे की गंभीरता को देखते हुए मॉस्को के 'तसारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व'  को फिलहाल बंद कर दिया गया है. 'तसारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व' का बड़ा और प्रसिद्ध म्यूजियम है, जो दक्षिणी मॉस्को में स्थित है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मानें, तो पार्कों नें आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है और इलाके में घेराबंद कर दी गई है.

पहले भी मिला था अलर्ट

गौरतलब है कि इसी साल मार्च 2024 में भी एक ऐसा अलर्ट मिला था. उस वक्त भी अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी देते हुए दावा किया था कि चरमपंथी मॉस्को में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं. अमेरिका की ओर से दी गई उस चेतावनी के कुछ दिनों बाद ही हथियारबंद आतंकियों ने मॉस्को के पास 'क्रोकस सिटी हॉल' में एक कार्यक्रम के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. उस घटना में 140 लोगों की जान चली गई थी. पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए रूस अब कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है. 

यह भी पढ़ें: किसी तीसरे मुल्क में एनरिच यूरेनियम भेज सकता है ईरान! चीन बनेगा 'पीस' गारंटर, जंग खत्म करने का आया नया 'फॉर्मूला'

यह भी पढ़ें: पुतिन-शी का 'प्लान T': रूस के सीक्रेट बेस पर चीनी सैनिकों की खौफनाक ट्रेनिंग; टेंशन में आया अमेरिका, क्या फिर छिड़ेगा युद्ध?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES