भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /ऑर्डर नहीं माना तो अमेरिका ने धक्के मारकर निकाला; ईरानी राजनयिकों की वॉशिंगटन में 'इंटरनेशनल बेइज्जती'

ऑर्डर नहीं माना तो अमेरिका ने धक्के मारकर निकाला; ईरानी राजनयिकों की वॉशिंगटन में 'इंटरनेशनल बेइज्जती'

अमेरिकी अधिकारियों ने दो ईरानी राजनयिकों को देश से बाहर निकाल दिया है. इससे पहले अमेरिकी प्रशासन की ओर से उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया गया था. ये कार्रवाई ऐसे समय पर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है.

Written Byabhinav tripathi
Published: Oct 04, 2026, 07:28 AM IST|Updated: Oct 04, 2026, 07:46 AM IST
joinshare
ऑर्डर नहीं माना तो अमेरिका ने धक्के मारकर निकाला; ईरानी राजनयिकों की वॉशिंगटन में 'इंटरनेशनल बेइज्जती'
Image Credit: अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को देश से निकाला. (फाइल फोटो)

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. इस बीच अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को देश से बाहर निकाल दिया है. ये दोनों ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे और संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ईरानी राजनयिकों को अमेरिकी प्रशासन की ओर से देश छोड़ने का आदेश दिया गया था. इसके बाद भी वे न्यूयॉर्क में रुके रहे.

दरअसल, अमेरिका की ओर से यह एक्शन ऐसे समय पर लिया गया है, जब पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. Axios की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से ईरानी मिशन को पूरे प्रतिनिधिमंडल के तत्काल अमेरिका छोड़ने का निर्देश दिया गया था.

अमेरिका ने ईरानी राजनयिकों को निकाला

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार,  अमेरिकी अधिकारियों से मिले आदेश को नजरअंदाज करते हुए ईरानी राजनयिक न्यूयॉर्क में ही रुके रहे. इसके बाद गत शुक्रवार को ईरानी मिशन को यह बताया गया कि अमेरिकी अधिकारियों को दोनों के शहर में होने की जानकारी है. इसके बाद फिर से अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों राजनयिकों को तत्काल देश छोड़ने को कहा. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस मामले पर बेहद गंभीर हैं.

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा खत्म होने के काफी समय बाद भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य न्यूयॉर्क में पाए गए, हालांकि उन्हें अब बाहर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों में से एक राजनयिक शुक्रवार रात न्यूयॉर्क से रवाना हुआ, तो वहीं दूसरा शनिवार सुबह अमेरिका से रवाना हुआ.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि वाशिंगटन के अधिकारियों ने यह एक्शन अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच लिया है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशें नाकाम हो रही हैं. यही कारण है कि फिर से हमले और युद्ध की आशंका बढ़ रही है. अमेरिका का यह एक्शन वाशिंगटन और तेहरान के बीच और खराब होते रिश्तों के संकेत हैं. अमेरिकी प्रशासन ने उन ईरानी राजनयिक कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया, जिन्होंने निर्देश मिलने के बाद भी देश नहीं छोड़ा. (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें: 'यह मानवता के खिलाफ', अफगानिस्तान में मासूमों की मौत पर भड़का रूस; कहा- संघर्ष में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना सही नहीं

यह भी पढ़ें: 'नमाज के बहाने पीछे बैठा और फिर कर दिया हमला', कैप्टन स्मित ने बताई कॉकपिट की कहानी; नेतन्याहू बोले-आप दुनिया के हीरो

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
US News