भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /'यह मानवता के खिलाफ', अफगानिस्तान में मासूमों की मौत पर भड़का रूस; कहा- संघर्ष में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना सही नहीं

'यह मानवता के खिलाफ', अफगानिस्तान में मासूमों की मौत पर भड़का रूस; कहा- संघर्ष में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना सही नहीं

Pakistan Air Strike on Afghanistan: अफगानिस्तान में पाकिस्तान की लगातार एयर स्ट्राइक और उसमें मासूम बच्चों समेत आम लोगों के मारे जाने पर रूस ने चिंता जताई है. रूस ने कहा कि नागरिकों पर हमले को उचित नहीं ठहराया जा सकता.

Written ByDevinder Kumar
Published: Oct 04, 2026, 05:47 AM IST|Updated: Oct 04, 2026, 05:54 AM IST
joinshare
'यह मानवता के खिलाफ', अफगानिस्तान में मासूमों की मौत पर भड़का रूस; कहा- संघर्ष में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना सही नहीं

About the Author

    Devinder Kumar

    Devinder Kumar

    अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    2

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    3

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    4

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    5

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Russia on Pakistan Air Strike on Afghanistan: अपने से कमजोर अफगानिस्तान पर बमबारी करके बेगुनाह लोगों को मार रहे पाकिस्तान को रूस ने बड़ा झटका दिया है. अफगानिस्तान में रूसी दूतावास ने बयान जारी कर संघर्ष में निर्दोष नागरिकों खासकर बच्चों की मौत पर गहरी चिंता जताई है. रूस ने कहा कि किसी भी तरह के संघर्ष में आम लोगों पर हमले से परहेज किया जाना चाहिए. यह मानवता के खिलाफ है.

    हम अफगानिस्तान में हमलों पर चिंता जताते हैं- रूस

    रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में लिखा, 'हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सैन्य टकराव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं. इस संघर्ष में बच्चों समेत आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं.'

    मास्को की ओर से यह चिंता ऐसे समय में सामने आई है, जब अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की वजह से दुनिया में उसके खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है. बिना उकसावे के हो रहे पाकिस्तान के इन हमलों की वजह से अफगानिस्तान में नागरिक लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं और उन्हें घर-दुकान की तबाही भी देखनी पड़ रही है. गुरुवार को भी पाकिस्तानी हमलों की वजह से अफगानिस्तान में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए.

    दुश्मनों को जवाब देगा तालिबान- जबीउल्ला

    अफगान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर बताया कि इस विनाशकारी बमबारी ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. जिससे कुनार और हेलमंद प्रांतों में तीन घर पूरी तरह नष्ट हो गए. इसके साथ ही, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 9 लोग मारे गए हैं.

    मुजाहिद ने कहा कि इस अनुचित सैन्य हमले की अफगानिस्तान कड़ी निंदा करता है. यह मानवता के खिलाफ अपराध है. उन्होंने कसम खाई कि तालिबान इन हमलों का कड़ा जवाब जरूर देगा और दुश्मन को अपनी करतूतों की सजा भुगतनी होगी.

    अफगानिस्तान को बार-बार निशाना बना रहा PAK

    बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में सीमा विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने संप्रभु अफगान क्षेत्र के भीतर बार-बार अनधिकृत हवाई हमले किए हैं. जिससे वहां पर गंभीर मानवीय संकट पनप गया है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलों की वजह से अफगानिस्तान में इस साल अब तक 11 सौ से ज्यादा नागरिक हताहत हो चुके हैं. इनमें से काफी लोग मारे गए हैं, जबकि बचने वाले लोगों को हाथ-पैर गंवाने पड़े हैं.

    इन हमलों के बावजूद पाकिस्तान बेहयाई के साथ नागरिकों पर अटैक से इनकार करता है. हर हमले के बाद वह यही दलील देता है कि उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. वह अफगान तालिबान पर टीटीपी को शरण देने का आरोप भी लगाता है. जबकि काबुल ने हर बार इन आरोपों से इनकार किया है. वह इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और पाकिस्तान की ओर से अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं से ध्यान भटकाने की साजिश बताता है. 
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Pakistan News