)
यूक्रेन ने एक बार फिर से रूस पर तगड़ा पलटवार किया है. यूक्रेन ने इस बार रूसी वॉरशिप को ध्वस्त कर दिया है. जानकारी के मुकाबिक, संदिग्ध यूक्रेनी समुद्री ड्रोन ने लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह पर खड़े एक रूसी युद्धपोत को निशाना बनाया. ड्रोन के टकराने से युद्धपोत में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इस जहाज की पहचान रूसी युद्धपोत 'मर्करी' के रूप में हुई है. सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'वैंटोर' के मुताबिक, हमले से तबाह हुए जहाज का अधिकांश हिस्सा समंदर में डूब गया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज को आग के गोले के रूप में देखा जा सकता है.
Insane footage of the moment Russian warship Merkury worth over 200 million exploded in port Benghazi Libya last night completely destroying it after its onboard ammunition detonated. Huge loss. https://t.co/8TRz9ic2CS
— WarMonitor (@WarMonitor3) November 22, 2026
ईंधन भरने के लिए रुका था वॉरशिप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी युद्धपोत 'मर्करी' यहां पर ईंधन भरने और जरूरी सामान लेने के लिए बंदरगाह पर रुका हुआ था. बता दें कि मॉस्को और पूर्वी लीबियाई प्रशासन के बीच सहयोग समझौता हो रखा है. इसी के तहत मर्करी यहां विश्राम कर रहा था. लीबियाई प्रशासन ने इस ड्रोन अटैक की पुष्टि की है.
लीबियाई प्रशासन ने हमले की पुष्टि की
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, लीबिया के सैन्य अधिकारियों ने रूसी युद्धपोत के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि यूक्रेन की ओर से इस बंदरगाह पर कई ड्रोन छोड़े गए थे. इनमें से 4 ड्रोन को हवा में मार गिराया गया, लेकिन 2 ड्रोन रूसी वॉरशिप से जाकर टकराए. इससे रूसी युद्धपोत पूरी तरह से तबाह हो गया है.
कई सैनिकों के मारे जाने की आशंका
स्थानीय मीडिया ने इस हमले में लीबिया और रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा भी किया है. हालांकि, उनकी सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, युद्धपोत से तीन ड्रोन टकराए थे. उधर, यूक्रेन और रूस किसी ने भी अभी तक इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.