App

दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, 400 पार पहुंचा AQI, जानें आपके इलाके में कितनी जहरीली है हवा?

दिल्ली में सुबह-सुबह सर्दी के साथ-साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने 23 नवंबर के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. आइए आपको दिल्ली के अलग-अलग जगहों के AQI के बारे में विस्तार से बताते हैं.

दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, 400 पार पहुंचा AQI, जानें आपके इलाके में कितनी जहरीली है हवा?
Image Credit: ZEE CREATIVE

दिल्ली में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. नवंबर महीने के आखिरी दिनों में सर्दी भी बढ़ती ही चली जा रही है. वहीं IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी दिल्ली में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. वहीं तापमान गिरने से दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह सर्दी का सितम देखने को मिला है.

IMD के मुताबिक, 23 नवंबर को राजधानी के पांच मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 11.8 से 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्च किया गया है. सफदरजंग में सबसे कम 11.8 डिग्री, पालम में 12.9 डिग्री, लोधी रोड में 12.8 डिग्री, रिज में 13.5 डिग्री और आयानगर में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

कहां-कितना तापमान

वहीं पिछले दिन यानी 22 नवंबर को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर अधिकतम तापमान 25.4 से 27.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. सफदरजंग में 27.6 डिग्री, पालम में 25.4 डिग्री, लोधी रोड में 27.3 डिग्री, रिज में 26.2 डिग्री और आयानगर में 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. बता दें कि पालम में तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम देखने को मिला है.

तापमान के हिसाब से पता चलता है कि दिल्ली में इन दिनों दोपहर और सुबह के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. वहीं दोपहर के समय अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि यह तापमान सुबह 11.8 से 13.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. यानी दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे यहां सर्दी के आसार बढ़ रहे हैं.

23 नवंबर का मौसम

राजधानी में तापमान गिरने के साथ-साथ कई इलाकों में कुहासा भी देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 नवंबर को राजधानी में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन सुबह के समय कुछ जगहों पर कुहासा यानी छिछला कोहरा देखने को मिला है. वहीं इससे पहले 21, 22 नवंबर के दिन भी मौसम साफ रहने के साथ सुबह के समय कुछ जगहों पर कुहासा यानी कोहरा रहा है. ऐसा ही 24 नवंबर के दिन आसमान रहने का अनुमान जताया है.

12वें नंबर पर दिल्ली

चलिए बात करते हैं राजधानी के एयर क्वालिटी इंडेक्स की तो नई दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 12वें नंबर पर आता है. यहां पर दीपावली के बाद से AQI काफी खराब स्थिति में पहुंच चुका है. aqi.in की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली में 23 नवंबर सुबह 6.31 बजे काफी खतरनाक स्तर पर AQI 442 बना हुआ है.

कहां-कितना है AQI

पंजाबी बागः 316
आईटीओः 323
आयानगरः 314
आनंद विहारः 280 
आर. के. पुरमः 294
नरेलाः 266
लोधी रोडः 160
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More