)
Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग ने कथित अफेयर विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है. इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर टिप्पणी की है. ट्रंप ने कहा कि जेन्सन हुआंग की जगह पर Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) को Nvidia की कमान संभालनी चाहिए.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा,'अब जबकि Nvidia के CEO जेनसन हुआंग, जिन्होंने शानदार काम किया है, ने इस्तीफा दे दिया है, तो उनकी जगह लेने के लिए केवल एक ही शख्स है - Apple के टिम कुक. एक लीजेंड की जगह दूसरा लीजेंड.'

टिम कुक का नाम पिछले कई दिनों से चर्चा में है. प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म Kalshi पर लोग Nvidia के अगले CEO को लेकर दांव लगा रहे हैं. यहां टिम कुक के CEO बनने की संभावना एक समय 91 फीसदी तक पहुंच गई थी. इस रेस में Nvidia के अधिकारी इयान बक भी आगे बताए जा रहे थे. उन्हें एक समय में 42 फीसदी संभावना दी गई है. जबकि CFO कोलेट क्रेस को 27 फीसदी संभावना के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया है और कोलेट को ही यह जिम्मेदारी दी गई. हालांकि, उनको मिली यह जिम्मेदारी अस्थायी है.

ट्रंप के अलावा कई और दिग्गज भी टिम कुक को उस पद के लिए मजबूत दावेदार मान रहे हैं. Futurum Group के CEO डैनियल न्यूमैन ने CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जेन्सेन हुआंग जैसे दिग्गज के उत्तराधिकारी के रूप में Nvidia को अपने 'टिम कुक' की जरूरत होगी.
हालांकि, कंपनी ने फिलहाल मौजूदा CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया है. कोलेट क्रेस 2013 में Nividia से जुड़ी थीं. इससे पहले वो माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को जैसी कंपनियों में भी लंबा समय बिता चुकी हैं.
