App

1.2 अरब डॉलर की मालकिन, Microsoft से Nvidia तक का अनुभव... कौन हैं जेनसन हुआंग की उत्तराधिकारी कोलेट क्रेस?

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग कथित अफेयर्स की खबरों के बाद इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह पर कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है.

1.2 अरब डॉलर की मालकिन, Microsoft से Nvidia तक का अनुभव... कौन हैं जेनसन हुआंग की उत्तराधिकारी कोलेट क्रेस?
Image Credit: कोलेट क्रेस

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार Nvidia के CEO जेनसन हुआंग अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका यह इस्तीफा कथित अफेयर विवाद की खबरों के बीच आया है. k जा रहा है कि अब उनकी जगह कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कोलेट क्रेस सितंबर 2013 में Nvidia से जुड़ीं थीं और अभी तक CFO की जिम्मेदारी संभा रही थीं. इससे पहले वो Cisco और Mircrosoft जैसी कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं.

Nvidia से पहले उन्होंने Texas Instruments में 8 साल काम किया. Microsoft में करीब 13 साल और Cisco में तीन साल CFO के पद पर रह चुकी हैं. इस्तीफा दे चुके जेनसन हुआंग की पहचान एक इंजीनियर और टेक विजनरी की रही है. जबकि इसके उलट कोलेट क्रेस की विशेषज्ञता फाइनेंस, निवेश, बजट और कॉर्पोरेट रणनीति में है. जेनसन हुआंग Nvidia के सह-संस्थापक थे और 1993 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे. उनकी विदाई के बाद कोलेट को अंतरिम CEO बनाया गया है.

क्या स्थायी CEO बन पाएंगी कोलेट क्रेस?

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी Nvidia को बोर्ड उन्हें स्थायी CEO बनायगा या नहीं. क्यों कहा यह जा रहा है कि कंपनी अभी स्थायी CEO को लेकर अंदरूनी और बाहरी दोनों विकल्प पर गौर करेगी. हालांकि, अभी के फैसले यह मैसेज साफ है कि कंपनी अपने मुश्किल समय में ऐसे नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है, जिसे कंपनी के अंदर की तमाम कार्यप्रणाली और वित्तीय स्थिति की गहरी जानकारी है.

Colette Kress

4 से 215 बिलियन डॉलर तक पहुंची Nvidia

हालांकि, कोलेट क्रेस ने जब 2013 में Nvidia ज्वाइन की थी, तो उस साल कंपनी का सालाना राजस्व 4.14 बिलियन डॉलर था. जबकि आज 2026 में कंपनी का सालाना राजस्व 215.9 बिलियन डॉलर है. यह आंकड़ा उनकी प्रोफाइल को और मजबूत बनाता है. 

1.2 अरब डॉलर की मालकिन हैं कोलेट क्रेस

Forbes के मुताबिक कोलेट क्रेस की संपत्ति लगभग 1.2 अरब डॉलर है. फोर्ब्स ने उन्हें 3 जून 2026 को अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं की लिस्ट में 32वां स्थान दिया है. हालांकि, उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा Nvidia के शेयरों से जुड़ा है. इसलिए शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन के साथ उनकी अनुमानित संपत्ति भी बदलती रहती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More