App

छाती पर टांगी से वार पड़ोसियों ने विजय यादव की कर दी हत्या, जमीन विवाद में चली गई जान, जमुई में सनसनी

जमुई में भूमि विवाद में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया. झिटटी गांव में पड़ोसियों ने टांगी से हमला कर विजय यादव की कर हत्या दी. विजय यादव के भाई ने आरोप लगाया कि इस घटना में नाबालिग लड़का भी शामिल है.

छाती पर टांगी से वार पड़ोसियों ने विजय यादव की कर दी हत्या, जमीन विवाद में चली गई जान, जमुई में सनसनी
Image Credit: जमीन विवाद में पड़ोसियों ने टांगी से काटकर की विजय यादव की हत्या (Photo- वीडियो ग्रैब)

जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटटी गांव में भूमि विवाद की रंजिश में टांगी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है. घटना 12 नवबंर गुरुवार की शाम की है. परिजन आनन-फानन में घायल विजय यादव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय पंडित ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के भाई संजय यादव ने नंदलाल यादव, सीताराम यादव, प्रेमशंकर यादव समेत अन्य लोगों पर टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि नंदलाल यादव के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद में कई बार मारपीट और धमकी भी दी जा चुकी थी.

आरोप है कि गुरुवार को विजय यादव शौच के लिए जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए आरोपितों ने उन पर टांगी से हमला कर दिया. छाती पर टांगी से वार किए जाने के बाद विजय यादव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपित फरार हो चुके थे.

वहीं, गरही थाना प्रभारी विपिन चंद्र पलटा ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी. घटना में एक नाबालिग युवक के शामिल होने की बात सामने आई है. घायल विजय यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है.

गरही थाना प्रभारी विपिन चंद्र पलटा ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है.

मुंगेर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी

दूसरी तरफ मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली की एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी है. इसी सूचना पर जमालपुर थाना की पुलिस और एफएसल की टीम मौके वारदात पर रेलवे के पूर्व लोको पायलट पति दशरथ मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घटना स्थल पर एफएसल की टीम घटना में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य साक्ष्य को एकत्रित कर लिया और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और बीच में अभियुक्त घर से गायब भी हो गया था, जिसकी कम्प्लेन पत्नी ने थाने में दी थी. हालांकि, कुछ दिन बाद पति घर वापस आ गया और फिर दोनों के बीच झंझट शुरू हो गया, जिसके कारण पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More