App

आरा में अपराधियों ने 2 युवकों को गोलियों से भून डाला, हवलदार के बेटे की मौत, दूसरा युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा

भोजपुर में बाइक सवार दो युवकों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना में हवलदार के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि, दूसरा युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है.

आरा में अपराधियों ने 2 युवकों को गोलियों से भून डाला, हवलदार के बेटे की मौत, दूसरा युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा
Image Credit: भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, हवलदार के बेटे की गोली मारकर हत्या (Z News)

भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है.

मामला गजराजगंज थाना क्षेत्र के बामपाली मोड़ का है, जहां बाइक से आ रहे दो युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

मृतक की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक सिंह के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव का निवासी बताया जा रहा है. उसके पिता पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय युवराज के रूप में हुई है, जो मझौआ गांव का ही निवासी है.

बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में दोनों युवकों को गोली मारी गई है. हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. हालांकि, पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

मोकामा में कुएं से दो बच्चों का शव मिलने से हंगामा

दूसरी तरफ बाढ़ अनुमंडल में मोकामा के बरहपुर में दो बच्चों को मारकर कुएं में फेंक दिए जाने की खबर मिलते ही गांव में हंगामा मच गया. कुएं से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं में चार बच्चों को मार कर फेंक दिया गया है, बाकी दो बच्चों के शव की तलाश जारी है. 

जानकारी मिली है कि बच्चों को मार कर कुएं में फेंक दिया गया था. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी कोमल मीणा, एसडीपीओ रामकृष्ण समेत मोकामा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. कुएं से शव बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को बुला लिया गया. कुएं से शव को बाहर निकालने के लिए कुछ लोगों ने रस्सी डालकर बाहर निकालने का प्रयास किया. दो बच्चों के शव को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है.

रिपोर्ट: मनीष सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More