App

'नतीजों में हुई गड़बड़ी!' अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

यूएस मिडटर्म चुनाव के परिणामों पर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए सवालों और चुनावी धांधली के गंभीर आरोपों की पूरी कवरेज. जानिए ट्रंप के इन दावों के पीछे के मुख्य कारण और अमेरिकी राजनीति पर इसके क्या प्रभाव पड़ सकते हैं.

'नतीजों में हुई गड़बड़ी!' अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
Image Credit: US मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर ट्रंप ने उठाए सवाल, लगाया धांधली का आरोप

अमेरिका में मिड टर्म चुनाव में मिली करारी हार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पचा नहीं पा रहे हैं. अब उन्होंने मिड टर्म चुनाव के नतीजों को लेकर नए राग अलापने शुरू कर दिए हैं. उनका कहना है कि चुनाव के नतीजे स्वाभाविक नहीं थे.  ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया के ट्रूथ प्लेटफॉर्म पर कहा कि पोलिंग के गलत साबित होने, अर्ली वोटिंग के दौरान अचानक आए वोटों की संख्या और वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और इस पूरी चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी को पूरी तरह खारिज किया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, क्या सच में कोई मानता है कि यह "चुनाव" ईमानदार था? मतदान के नतीजे इतने गलत कैसे हो सकते हैं??? शुरुआती वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर इतने भारी संख्या में वोट डाले गए कि किसी और के लिए जीतना नामुमकिन था, चाहे कितने भी लोग वोट देने क्यों न जाते. यह सब मशीनों का खेल है, जो मतदाताओं से कहीं ज़्यादा अहम हैं!'

क्या वाकई यह चुनाव निष्पक्ष था?

डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के नतीजों पर सीधा सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या वाकई कोई इस बात पर विश्वास कर सकता है कि यह चुनाव पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से हुआ था? उनके मुताबिक, नतीजों को देखकर ऐसा लगता है जैसे मतदान की पूरी प्रक्रिया में सब कुछ वैसा नहीं था जैसा कि होना चाहिए था.

ओपिनियन पोल इतने गलत कैसे साबित हो गए?

चुनावी नतीजों से पहले जो पोल और सर्वे दिखाए जा रहे थे, वे हकीकत से बिल्कुल अलग निकले. ट्रंप का सवाल है कि जो ओपिनियन पोल लगातार कुछ और ही इशारा कर रहे थे, वे अचानक इतने बड़े पैमाने पर गलत कैसे साबित हो सकते हैं? इतने बड़े अंतर को केवल अनुमान की भूल मान लेना आसान नहीं है.

अर्ली वोटिंग में वोटों के अचानक 'डंपिंग' का खेल

ट्रंप ने अर्ली वोटिंग (समय से पहले दिए गए वोट) की गिनती की प्रक्रिया पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गिनती के दौरान अचानक वोटों के इतने बड़े-बड़े 'डंप' (अचानक एक साथ भारी संख्या में वोट आना) सामने आए, जिन्होंने मुकाबले का पूरा पासा ही पलट दिया. ये संख्याएं इतनी चौंकाने वाली और विशाल थीं कि चुनाव के दिन चाहे कितने भी लोग वोट देने पहुंचे हों, उनके लिए इस अंतर को पाट पाना या जीतना पूरी तरह से असंभव हो गया था.

जनता का वोट नहीं, मशीनों का रोल सबसे बड़ा?

बयान का सबसे अहम और तीखा हिस्सा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली वोटिंग मशीनों से जुड़ा है. ट्रंप का मानना है कि इस बार के चुनाव का फैसला आम जनता की राय या उनके वोटों से तय नहीं हुआ, बल्कि मशीनों की भूमिका सबसे प्रमुख रही. उनका कहना है कि आज के समय में मतदाता के अपने वोट से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण और असरदार ये मशीनें बन चुकी हैं, जो सीधे तौर पर नतीजों की दिशा तय कर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More