)
भारतीय महिला क्रिकेट में सोमवार (नौ नवंबर) को पूरी तरह से स्मृति मंधाना युग की शुरुआत हो गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें वनडे और टी20 के बाद टेस्ट की कप्तानी भी सौंप दी है. दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का एलान हो गया है और मंधाना अब तीनों फॉर्मेट में कप्तान बन गईं. उन्हें हरमनप्रीत कौर की जगह कमान मिली है. वह पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद पहली बार किसी विदेशी दौरे पर टीम को लेकर जाएंगी.
एशिया कप, एशियन गेम्स और घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है. उनका सेलेक्शन तीनों फॉर्मेट के लिए हुआ है. अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वनडे और टेस्ट में उपकप्तान रहेंगी. यही भूमिका टी20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा निभाएंगी.
जिंतीमानी कलिता को टेस्ट टीम में पहली बार चुना गया है. वह भारत के लिए तीन वनडे मैचों में हिस्सा ले चुकी हैं. मंधाना ने अपनी कप्तानी की शुरुआत घरेलू मैदान पर टी20 और वनडे सीरीज में जीत के साथ की थी. जनवरी में होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में वह इस लय को जारी रखना चाहेंगी. भारतीय टीम इस दौरे पर नौ से 30 दिसंबर तक के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी.
टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगज, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे.
वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे.
टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे.
9 दिसंबर, बुधवार: टेस्ट, गकेबरहा
16 दिसंबर, बुधवार: पहला वनडे, पार्ल
19 दिसंबर, शनिवार: दूसरा वनडे, केप टाउन
22 दिसंबर, मंगलवार: तीसरा वनडे, ब्लोमफोंटेन
26 दिसंबर, शनिवार: पहला टी20, बेनोनी
29 दिसंबर, मंगलवार: दूसरा टी20, पोटचेफस्ट्रूम
30 दिसंबर, बुधवार: तीसरा टी20, पोटचेफस्ट्रूम.