)
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग और भारी आवाज के लिए जाने जाते हैं. कुछ स्टार्स अपनी आवाजा और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. इस लिस्ट में आशुतोष राणा का भी नाम शामिल है. उनकी आवाज में गंभीरता, बोलने के अंदाज में ठहराव और शब्दों का चुनाव बेहद खास है. वह केवल डायलॉग बोलते नहीं है, बल्कि उनके प्रभावशाली तरीके से स्क्रीन पर पेश करते हैं.
एक्टर आशुतोष राणा की भाषा पर बहुत ही अच्छी पकड़ है. वह किसी भी स्क्रिप्ट के डायलॉग पर खास ध्यान देते हैं. Mid-Day को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वह कई बार स्क्रिप्ट की लाइन में बदलाव करते हैं. ताकि भाषा सुनने में ज्यादा अच्छी लगे, इसके अलावा इसे आसानी से दर्शकों को समझाने की कोशिश होती है. एक्टर के अनुसार वह इसे बदलाव नहीं मानते हैं. वह केवल भाषा को स्पष्ट और प्रभावशाली बनाने की कोशिश करते हैं. वह डायलॉग को बिना बदले केवल शब्दों को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. इससे फिल्म के डायरेक्टर और लेखक को भी दिक्कत नहीं होती है. उनकी यही खासियत उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाती है.
अधिकतर कलाकार स्क्रिप्ट में लिखी लाइन को बोलने पर ध्यान देते हैं. आशुतोष राणा केवल डायलॉग बोलने पर नहीं बल्कि उसके इमोशन और मीनिंग को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश रहती है. इसी वजह से उनके द्वारा बोले गए डायलॉग में एक अलग सी गंभीरता महसूस होती है. वह स्क्रिप्ट को सुनने लायक बनाने की कोशिश करते हैं. उनके लिए डायलॉग केवल बोल देना नहीं बल्कि उसके इमोशन को दर्शकों तक पहुंचाना है
एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपना नाम खुद रखा था. एक्टर ने बताया बचपन में परिवार के लोग उन्हें राणा जी कहकर बुलाते थे. लगभग साढे तीन साल तक उनका नाम नहीं रखा गया था. इस दौरान घर में भगवान शिव की पूजा हुई थी. पूजा में पंडित जी ने मंत्र पढ़ था ऊं आशुतोषाय नम: उन्हें शब्द काफी पसंद आया जिसके बाद उन्होंने पंडित जी से इसका मतलब पूछा.
पंडिज जी ने बताया कि आशुतोष भगवान शिव का नाम है. जिसका अर्थ है वह जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाए. इसके बाद उन्होंने अपनी मां से साफ कर दिया कि आज से उनका नाम आशुतोष होगा. इस तरह से उन्होंने अपना नाम खुद चुना है.
दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करके वह मुंबई पहुंचे. महेश भट्ट के टीवी शो स्वाभिमान में उन्हें काम मिला. साल 1998 में उन्हें फिल्म दुश्मन में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता. फिल्म में उन्होंने साइको किलर का किरदार निभाया था. इसके बाद फिल्म संघर्ष में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. लज्जा शंकर पांडे का रोल हिंदी सिनेमा के खतरनाक विलेन में शामिल हो गया.