SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शांति की बात, फिर भी हमलों की बरसात: यूक्रेन के एनर्जी ठिकानों पर रूस ने दागे ड्रोन, तो भड़के जेलेंस्की; ट्रंप के दावे पर खड़े किए सवाल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से कहा गया कि ट्रंप के एनर्जी सीजफायर के ऐलान के बाद भी रूस ने कीव के कई ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पूछा कि आखिर रूस शांति चाहता है या नहीं.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 12, 2026, 02:36 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 02:41 PM IST
Image Credit: ट्रंप के दावे पर जेलेंस्की ने उठाए सवाल. फोटो- एआई
Join

रविवार (11 अक्टूबर) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर की घोषणा की. इसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में दोनों देश एक दूसरे के एनर्जी ठिकानों को निशाना नहीं बनाएंगे. हालांकि, इस सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से दावा किया गया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई ऊर्जा ढांचों पर हमला किया है.  

दरअसल, जेलेंस्की की ओर से दावा किया गया कि रूसी सेना ने रविवार को ही यूक्रेन के कई एनर्जी प्रतिष्ठानों पर हमला किया. जेलेंस्की ने बताया कि कीव और खार्किव में पावर प्लांट पर रूस की ओर से ताजा हमले किए गए हैं. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से ऐसे हमले रोकने के प्रस्ताव का सम्मान करने को कहा है. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब एक बार दोनों देशों के बीच एनर्जी सीजफायर पर सहमति बनी है, तो दोनों देश इसको क्यों नहीं मान रहे.

जेलेंस्की ने क्या बताया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को पूरे दिन लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान ड्रोन और ग्लाइड बम से हमले किए गए. जेलेंस्की की ओर से एक्स पर लिखा गया कि यूक्रेन शांति चाहता है, लेकिन सवाल है कि क्या रूस भी ऐसा चाहता है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि वे वाशिंगटन और मॉस्को के बीच हुई बातचीत के बारे में साफ जानकारी के बारे में इंतजार कर रहे हैं.

रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट को बनाया निशाना

यूक्रेनी राष्ट्रपति की ओर से रविवार को बताया गया कि रूस ने खार्किव में एक पावर प्लांट को निशाना बनाया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि कीव में भी एक पावर प्लांट पर ड्रोन से हमले की जानकारी दी, जिस कारण बिजली व्यवस्था पर सीधा असर देखने को मिला. एक्स पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि दुर्भाग्य से आज पूरे दिन यूक्रेन के आसमान में रूस शाहिद ड्रोन छाए रहे.

यूक्रेन के राष्ट्रपति की ओर से बताया गया कि पिछले हफ्ते भी रूसी सेना ने यूक्रेन की बिजली बनाने और ट्रांसमिशन सुविधाओं पर 200 से ज्यादा हमले किए. यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि पिछले दिनों करीब 10 हमले गैस और तेल सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए. इन हमलों में एक हफ्ते के भीतर 150 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और 700 से अधिक घायल हुए हैं.

यूक्रेन ने मांगी समझौते पर जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एनर्जी सीजफायर पर घोषणा के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. कीव में युद्धविराम के प्रस्ताव पर रूस की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर युद्धविराम की घोषणा की थी. उन्होंने दावा किया था कि दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं और इसको न तोड़ें. 

यह भी पढ़ें: 'खलीफा' की खरी-खरी: मक्का पैक्ट पर ईरान का अल्टीमेटम, पाकिस्तान-तुर्किये को दी खुली धमकी

यह भी पढ़ें: ताइवान से दोस्ती, चीन से दुश्मनी: इन 2 देशों के मंत्रियों पर बीजिंग का एक्शन, लगाया बैन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES