)
दुबई से तेल अवीव जा रहे 'फ्लाई दुबई' के विमान में हुई चाकूबाजी की घटना से जुड़े नए अपडेट में भारतीय कनेक्शन भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस पायलट ने हमलावर को-पायलट का मुकाबला किया वह भारतीय था. दावा है कि कैप्टन का नाम स्मित मच्छर (Smit Machchhar) है, जो 2022 में फ्लाई दुबई से जुड़े थे. यह दावा इजरायली मीडिया 'YNet News' और 'Channel 12' की रिपोर्ट में किया गया है. इसके अलावा को-पायलट ओमान का शहरी बताया जा रहा है.
स्मित इससे पहले स्पाइसजेट में पायलट रह चुके हैं. वह जून 2022 में फ्लाई दुबई से जुड़े और उन्हें डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन बनाया गया. उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है. स्पाइसजेट में उन्होंने 11 साल से ज्यादा समय तक काम किया. वहां वह सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी रहे. उनके पास 6400 घंटे से ज्यादा विमान उड़ाने का अनुभव बताया जा रहा है.

जबकि ओमान वाले को-पायलट को लेकर कई तरह संदेह हैं. इजरायली अफसर इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं ओमान के पायलट के पास दोहरी नागरिकता थी, जिसकी वजह से उसे इजरायल जाने वाले विमान में सवार होने की इजाजत मिली. उसने एयरलाइन के लिए एक साल से भी कम समय तक काम किया है.
दुबई से तेल-अवीव जा रहे 'फ्लाई दुबई' के विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार को कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई. आरोप है कि को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए. घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक की तरफ मोड़ दिया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में करीब 180 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. फ्लाइ दुबई ने बताया कि विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू महफूज हैं और कंपनी मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. घटना में कब-क्या हुआ, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी तरफ इजरायल इस घटना को बहुत संजीदगी के साथ ले रहा है. इजरायल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने सीधे शब्दों कह दिया है कि इजरायल इरादे को नहीं बल्कि उसके पीछे छिपे मकसद को देखेगा. उन्होंने कहा कि जिसने भी 180 यात्रियों को मारने के इरादे से विमान को क्रैश करने की कोशिश की है, उसे ठीक उसी तरह की सजा भी मिलनी चाहिए. वित्त मंत्री के अलावा इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने भी इस घटना को जिहादी हमले की कोशिश करार दिया है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

हम यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने और उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम भविष्य में आ सकने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को तैयार रखने के लिए भी तैयार हैं. हम मौजूदा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और घटनाक्रम के मुताबिक आपको अपडेट करते रहेंगे.