SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रंप की नो-अटैक वाली चाल, पेंटागन की नई प्लानिंग से बढ़ा बवाल: पुतिन-पेजेशकियान की मुलाकात से क्या बदलेंगे पश्चिम एशिया के हालात?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच तुर्कमेनिस्तान में द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की. इस दौरान दोनों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के प्रयास पर जोर दिया. इधर, पेंटागन ने ईरान पर हमले की नई प्लानिंग तैयार कर ली है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 09, 2026, 09:08 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 05:49 PM IST
Image Credit: पुतिन और पेजेशकियान की मुलाकात से अमेरिका टेंशन में आया है. (फोटो- एआई)
Join

पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच बैठक हुई. दोनों नेताओं के बीच तुर्कमेनिस्तान में द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस विशेष बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने के साथ आर्थिक और व्यापार सहयोग बढ़ाने से लेकर पश्चिम एशिया के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई. ये बैठक ऐसे समय पर हुई, जब अमेरिकी रक्षा विभाग यानी पेंटागन ने ईरान पर हमला करने के लिए नई रणनीति अपनाने पर विचार कर रहा है.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (08 अक्टूबर) को कहा था कि वाशिंगटन की ओर से नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि कांग्रेस चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा. इसी बीच दो घटनाक्रमों ने लोगों की ध्यान अपनी ओर खींचा है. एक ओर रूस और ईरान के बीच बैठक हुई है, तो दूसरी ओर ट्रंप के ऐलान से इतर पेंटागन ने तेहरान पर नए हमले की तैयारी कर ली है.

रूस और ईरान के राष्ट्रपति के बीच बैठक

गुरुवार (08 अक्टूबर) को तुर्कमेनिस्तान के तुर्कमेनबाशी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान परिवहन, व्यापार और साझा परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार बढ़ाने पर चर्चा हुई. दोनों नेता स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (CIS) के शिखर सम्मेलन और कैस्पियन सागर से जुड़े पर्यावरणीय सम्मेलन के दौरान मिले थे.

रूसी समाचार एजेंसियों ने एएफपी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति  मसूद पेजेशकियान के साथ बातचीत की और पश्चिम एशिया के संघर्ष को समाप्त करने में मदद के लिए हर संभव मदद का प्रयास करने का वादा किया. पुतिन ने कहा कि ईरान स्थिति को सुलझाने के लिए नए सुझाव और प्रस्ताव पेश कर रहा है.

राष्ट्रपति के मना करने के बाद भी हमले का प्लान

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप की हिचकिचाहट के बीच पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने ईरान पर हमले के लिए नई योजनाएं तैयार की हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने पेंटागन के आदेश के बाद तीन दिनों तक ईरान पर हमले के लिए विकल्प तैयार कर लिया है, लेकिन इसकी तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. पेंटागन ने अमेरिकी सेना को ईरान पर कई हमले करने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है.

बताया जा रहा है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पिछले शुक्रवार को कैंप डेविड में वरिष्ठ अधिकारियों को इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. कहा यह भी जा रहा है कि तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब क्षेत्रीय जलक्षेत्र में तैनात हो रहे हैं और आदेश मिलने के तुरंत बाद हमला को तैयार हैं.

'नहीं करेंगे हमला': ट्रंप

गौर करने वाली बात है कि पेंटागन की ओर से ईरान पर हमले की प्लानिंग ऐसे समय पर की जा रही है, जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि कांग्रेस चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा. ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान छह महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए सार्थक बातचीत कर रहे हैं. बता दें कि अमेरिका में नवंबर में ही मध्यावधि चुनाव होने हैं, जिनमें ट्रंप की प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: 'मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका', ईरान पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न

यह भी पढ़ें: PTI के 'तांडव मार्च' से शहजाब के छूटे पसीने: PAK सरकार को सता रहा सबसे बड़ा डर, नकवी बोले- ऐसा होने नहीं देंगे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES