खाने की शर्त पर आर-पार, मेन्यू देखकर मचा बवाल: लंदन में भारतीय रेस्तरां के बाहर लोगों ने काटा हंगामा, मालिक गिरफ्तार
लंदन में एक भारतीय शक्स के रेस्टोंरेंट के बाहर कुछ लोगों ने भारी हंगामा किया और उसको बंद कराने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल खाना बेचने से इनकार कर दिया.
लंदन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे और वह इस रेस्टोरेंट को बंद करने की मांग कर रहे थे. आरोप है कि इस रेस्टोरेंट के मालिक ने हलाल खाना बेचने से इनकार कर दिया था. हालांकि, स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को रोकने की कोशिश की.
दरअसल, रेस्टोरेंट के मालिक ने हलाल खाना बेचने से साफ इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर लोगों ने नाराजगी थी. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर एक लंबी कतार बना ली. पुलिस ने भीड़ को रेस्टोरेंट के पास नहीं बढ़ने दिया, जिससे एक बड़ी घटना को रोका जा सका. पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या है इस रेस्टोरेंट का नाम?
बता दें कि पश्चिम लंदन के इस रेस्टोरेंट का नाम 'सिंघ्स डाइनिंग' है, जो हैमरस्मिथ इलाके में स्थित है. बता दें कि इस जगह को पहले रंगरेज कहा जाता था. इसके मालिक एक सिख व्यक्ति हैं, जिनका नाम हरमन सिंह कपूर है. एक रिपोर्ट में यहां तक बताया गया है कि रेस्टोरेंट के बाहर निजी सेक्योरिटी गार्ड्स को भी तैनात किया गया है.
बताया जाता है कि इन निजी सुरक्षाकर्मियों को मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्लीज ने काम पर रखा था. कई बार वह इस रेस्टोरेंट को अपना समर्थन दे चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन के झंडे लहरा रहे हैं. भीड़ जोर से नारे भी लगा रही है.
रेस्टोरेंट के बाहर लगा है खास बोर्ड
रेस्टोरेंट के बाहर लगे एक बोर्ड ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसपर लिखा गया है कि 'हमें गर्व है कि हलाल नहीं बेचते'. आपको जानना चाहिए कि पूरा विवाद केवल खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हरमन सिंह कपूर की काफी आलोचना भी हो रही है. उनकी यह आलोचना उनको पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रही है. उन्होंने अपने कोई पोस्ट में हलाल मांस और गाजा संघर्ष को लेकर कुछ टिप्पणिया की थीं. इन्हीं बातों से विवाद और गहरा गया.
रेस्टोरेंट के ऑनर लगाए गंभीर आरोप
हालांकि, रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर ने गंभीर बातें बताई हैं, जो वास्तव में चिंतित करने वाली हैं. कपूर का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को बड़ी संख्या में मौत की धमकियां मिली हैं. उनका कहना है कि हलाल मांस न बेचने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है. उनका दावा है कि विवाद के कारण उनके व्यापार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
घर में ही अरेस्ट किए गए रेस्टोरेंट के मालिक
बता दें कि इस मामले में एक और बड़ी घटना देखने को मिली. विरोध प्रदर्शन शुरू होने से कुछ समय पहले ही कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें उनके घर में गिरफ्तार किया गया. इसका वीडियो खुद हरमन सिंह कपूर ने शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर पर पुलिस के अधिकारी नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से ले जाया गया.
पुलिस पर लगाए हैं कई आरोप
गौरतलब है कि इससे पहले भी कपूर ने लंदन पुलिस पर कई आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई. उनका पूरा परिवार भी सुरक्षा को लेकर काफी डर में जी रहा है. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि वह बिना किसी डर या धमकी के शांति से अपना व्यापार चला सके.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को अब ट्रंप भी नहीं बचा सकेंगे! अमेरिका ने माना भारत का लोहा, अब क्या करेंगे शहबाज?