App

चीन का AI वार, ईरान को मिला US ठिकाने का राजदार: दिग्गज कंपनी ने लीक की सैन्य ठिकानों की तस्वीर, तो क्यों सहम उठे ट्रंप के सैनिक?

चीन की एक एआई कंपनी पर सैन्य कई देशों के सैन्य ठिकानों की तस्वीरें लीक करने का आरोप लगा है. दावा यहां तक किया जा रहा है कि इस चीनी कंपनी के तार IRGC से जुड़े हो सकते हैं. ऐसे में अमेरिका ने इसको खतरा माना है और कई ऐहतियाती कदम उठाए हैं.

चीन का AI वार, ईरान को मिला US ठिकाने का राजदार: दिग्गज कंपनी ने लीक की सैन्य ठिकानों की तस्वीर, तो क्यों सहम उठे ट्रंप के सैनिक?
Image Credit: चीनी की AI कंपनी ने बढ़ा दी अमेरिका की धुकधुकी. (फोटो- एआई)

हाल में जासूसी का एक नया और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल भी खड़े किए हैं. चीन की  एआई सैटेलाइट कंपनी मिजारविजन (MizarVision) पर गंभीर आरोप लगे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस कंपनी के तार ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से जुड़े हुए हैं.

आरोप है कि इस एआई कंपनी ने ब्रिटेन के आरएएफ बेस की अहम और साफ तस्वीरें ईरान के साथ साझा कीं. ये सिलसिला कई महीनों तक चला. दरअसल, ईरान युद्ध की शुरुआत से ही मिजारविजन अमेरिकी बमवर्षकों की सटीक जगह पर नजर रख रही थी. ये विमान फेयरफोर्ड एयरबेस पर तैनात थे.

अमेरिकी सेना की बढ़ी टेंशन

ऐसे में इन तस्वीरों के लीक होने के बाद अमेरिकी विमानों पर ड्रोन हमले का खतरा बढ़ा था. उधर, सैन्य जानकारों ने कहा कि कंपनी की हरकत के कारण अमेरिका की सेना भी घबरा गई. कुछ सैन्य विशेषज्ञों का दावा है कि इस खतरे भांपते हुए अमेरिका ने पिछले महीने एक बड़ा एक्शन उठाया और ग्लूस्टरशायर के आरएएफ बेस से अपने नौ 'रॉकवेल बी-1बी लांसर' बमवर्षक विमानों को वहां से हटा लिया.

जानकारी के अनुसार, मिजारविजन सैटेलाइट तस्वीरों में सैन्य हथियारों और ठिकानों की पहचान करती है. इसके लिए वह एआई (AI) टूल का इस्तेमाल करती है. दावा किया जाता है कि कई ऐसी संवेदनशील तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर भी पोस्ट की हैं. बताया जाता है कि चीन की यह कंपनी कमर्शियल और रडार सैटेलाइट की मदद से बिल्कुल सटीक डेटा तैयार करने काम करती है. हालांकि,  ईरान को संवेदनशील जानकारी देने की आशंका रिपोर्ट में जताई गई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

सऊदी अरब के एक सैन्य बेस की शेयर की थी तस्वीरें

इसी साल फरवरी के महीने में चीनी कंपनी की ओर से सऊदी अरब के 'प्रिंस सुल्तान एयरबेस' की तस्वीरें शेयर की गई थीं. वहीं, इसी के कुछ समय बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुआ था. अमेरिकी अधिकारी मानते हैं कि इन सभी पोस्ट्स का सीधा कनेक्शन ईरान के हमलों के साथ था. ईरान ने दो दिन से भी कम समय में वहां हमला कर दिया, जिसमें एक अमेरिकी सैनिक की जान गई थी.

सुरक्षा विश्लेषक ब्रिटिश सेना के पूर्व कर्नल साइमन डिगिंस का कहना है कि आतंकवादी इस सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल निशाना साधने के लिए कर सकते हैं. यह एक नया खतरा है. इसके साथ ही किंग्स कॉलेज लंदन के डॉ. मर्क हिल्बोर्न ने भी इस मसले पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि कंपनी ने ईरान तक यह जानकारी साझा की हो.

ब्रिटेन ने उठाए ऐहतियाती कदम

उनका मानना है कि चीनी कंपनी मिजारविजन हर समय ब्रिटेन के संवेदनशील ठिकानों की जासूसी कर रही होगी.  रूस के 'वैगनर ग्रुप' ने भी यूक्रेन के युद्ध के मैदान ठीक इसी प्रकार की तस्वीरों का इस्तेमाल किया था. चीनी कंपनी मिजारविजन से जुड़े इन खुलासों के बीच शुक्रवार (13 नवंबर) को ब्रिटेन के 'आरएएफ लेकनहीथ' एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया गया.

कहा जा रहा है कि यहां पर कुछ संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए नजर आए थे. बता दें कि यह बेस अमेरिकी वायुसेना के इस्तेमाल में भी आता है. इससे पहले 9 नवंबर को पास के ही आरएएफ मिल्डेनहॉल बेस पर भी सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया था. इसका संबंध भी ईरान से बताया गया था. उस वक्त अमेरिका ने वहां से कम से कम 12 विमान हटा थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More