App

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार पर पलटा अनाज से भरा ट्रक; परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच साल का बच्चा घायल हो गया.

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार पर पलटा अनाज से भरा ट्रक; परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Image Credit: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार पर पलटा अनाज से भरा ट्रक; परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शनिवार देर रात दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर चने से भरा ट्रक कार पर पलट गया. इससे कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 5 साल का बच्चा घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलटा
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक परिवार के साथ लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है. परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे. शनिवार को वे कार में सवार होकर वापस द्वारका (दिल्ली) लौट रहे थे. शनिवार रात करीब 11:30 बजे कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची. इसी दौरान चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया. ट्रॉला सीधे कार पर गिरा और वह पूरी तरह उसके नीचे दब गई. कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में कार में सावर 4 की मौत, 5 साल का बच्चा घायल 
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला. हादसा इतना भयंकर था कि बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तक काटनी पड़ीं. घायलों को बावल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या को मृत घोषित कर दिया. हादसे में करीब 5 साल का बच्चा घायल हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में था. पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी, इसके बाद कार के ऊपर पलट गया.

इससे पहले अक्टूबर में सोनीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास हुआ था. एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे. बड़वासनी गांव से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई, जो बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है.

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More