)
भारत को लेकर अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के एक बयान से पाकिस्तान में हलचल मच गई है. भारत की ताकत का बखान करते हुए एंटनी ब्लिंकन ने अगर भारत को कोई छेड़ेगा, तो फिर उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं बचा सकेगी. ब्लिंकेन ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी भारत के साथ रिश्ते सुधारने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि मौजूदा सदी के लिए भारत और अमेरिका के संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं. अमेरिका के पास भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने का सुनहरा अवसर है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की जरूरत है. एंटनी ब्लिंकन ने इस दौरान साफ कहा कि अमेरिका को यह उम्मीद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए कि भारत हर मुद्दे पर वॉशिंगटन के हिसाब से चलेगा.
ब्लिंकन ने पाकिस्तान की औकात दिखाई!
आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का समर्थन करते हुए एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि आतंकवाद के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए. भारत भी यही कहता है. ट्रंप को नसीहत देते हुए ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करना चाहिए. भारत और पाकिस्तान के बीच का अंतर समझाते हुए ब्लिंकन ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति है, इसलिए भारत और अमेरिका के संबंध वैश्विक परिदृश्य पर आधारित हैं, जबकि पाकिस्तान के साथ अमेरिका का रिश्ता भौगोलिक जरूरतों पर आधारित है.
भारत को लेकर ट्रंप को भी दी नसीहत
ब्लिकंन ने अपने बयान में साफ कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान की वजह से भारत के साथ रिश्ते खराब करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों का अपना महत्व है और इसमें किसी तीसरे देश को शामिल करने की जरूरत नहीं है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं, इसलिए दोनों के झगड़े को सुलझाने की जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के झगड़े को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास होने चाहिए, जिससे विनाशकारी परिस्थिति पैदा होने से रोकी जा सके.
भारत-रूस रिश्तों पर अमेरिका का रुख
भारत और रूस के रिश्तों पर अमेरिकी पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि रूस के साथ भारत के काफी पुराने और गहरे संबंध हैं. हमें इसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि हम नहीं चाहते कि भारत अपने संबंध रूस से खराब करे. ट्रंप की दोहरी नीति की आलोचना करते हुए ब्लिंकेन ने कहा कि जब अमेरिका खुद रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त कर चुका है, तो फिर भारत पर रूस से तेल खरीदने पर रोक लगाने का दबाव बनाना बिल्कुल भी जायज नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को चाहिए कि वह खुद भारत के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करे, ना कि किसी अन्य से रिश्ते तोड़ने के लिए उस पर दबाव बनाए.