App

अक्षय नवमी पर करें ये 5 आसान उपाय, लक्ष्मी-नारायण की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि और मिलेगा अच्छी सेहत का आशीर्वाद

Amla Navami 2026: अक्षय नवमी पर कौन-से 5 आसान उपाय करें जिनसे लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त हो सके, इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बढ़ सके? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

अक्षय नवमी पर करें ये 5 आसान उपाय, लक्ष्मी-नारायण की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि और मिलेगा अच्छी सेहत का आशीर्वाद
Image Credit: Amla Navami 2026

Amla Navami 2026: आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है. यह एक धार्मिक पर्व तो है ही, इसके साथ ही यह पर्व प्रकृति पूजा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आभार व्यक्त करने का भी दिन है. इस पावन पर्व पर जब आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है तो परिवार की खुशहाली बनी रहती है और घर के सदस्य निरोगी रहते हैं. धार्मिक मान्यता है कि आंवले के पेड़ में विष्णु जी और लक्ष्मी जी का वास होता है. इस तरह जब अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं तो एक साथ लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानें अक्षय नवमी पर कौन से पांच उपाय करें कि जीवन में सकारात्मकता आ सके और मानसिक शांति मिले.

अक्षय नवमी पर करें ये पांच उपाय

आंवले के पेड़ की पूजा

आंवला नवमी या अक्षय नवमी पर सुबह स्नान आदि कर लें और फिर आंवले के पेड़ की जड़ में शुद्ध जल अर्पित करें. कच्चा दूध भी चढ़ा सकते हैं. हल्दी और कुमकुम से तिलक करें, शुद्ध घी का दीया जलाएं. इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. 

परिक्रमा और कलावा का उपाय

विधि-विधान से पूजा संपन्न करें और फिर आंवले के तने के चारों ओर कलावा को लपेटें. परिक्रमा करते हुए 7, 9 या 11 बार लाल कलावा लपेटते जाएं. श्रद्धा और श्रद्धा और शक्ति के अनुसार ही परिक्रमा करें. इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मकता और सुरक्षा बनी रहती है.

पूर्व दिशा में बैठकर मंत्र जाप

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की छाया में बैठें और पूर्व दिशा की ओर मुंह करके शांत मन से दिए गए किसी एक मंत्र का 108 बार जाप करें. मंत्र है- 'ॐ धात्र्यै नमः' या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'. इससे मानसिक शांति मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है.

श्री हरि विष्णु को आंवला चढ़ाएं

भगवान विष्णु को अगर अक्षय नवमी पर आंवला चढ़ाए तो भगवान प्रसन्न हो जाते हैं. घर या मंदिर में विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें ताजा आंवला धोकर अर्पित करें. इससे श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है.

प्रसाद में आंवले का सेवन

धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर अगर पूजा के बाद प्रसाद के रूप में आंवले खाएं तो इसका विशेष लाभ होता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है. सेहत की दृष्टि से भी यह उपाय करना अति शुभ होता है.

(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी पर आधारित है उपाय श्रद्धा और परंपरा अनुसार बताए गए हैं पूजा से पहले विद्वान या पंचांग से पुष्टि करें यह अंतिम निर्णय नहीं है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो