)
कोलकाता के जादवपुर के बिक्रमगढ़ से जानवरों के प्रति क्रूररता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने ब्रेकअप के बाद अपनी लीव-इन पार्टनर के पालतू कुत्तों को मार डाला. आरोपी की पहचान संजीव भट्टाचार्य के रूप में हुई है, जो जादवपुर में ही अपनी प्रेमिका डीजे परी नोवा के साथ एक फ्लैट में रहता था.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाल में ही परी नेवा ने रिश्ता खत्म कर दिया और वह फ्लैट छोड़कर चली है. हालांकि, वह अपने पालतू कुत्तों को वहां छोड़ गई. ब्रेकअप से नाराज होकर भट्टाचार्य ने अपनी पूर्व पार्टनर को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर उसको दिखाया कि वह कुत्ते को फंदे पर लटका रहा है.
पूर्व प्रेमिका को किए वीडियो कॉल पर पर भट्ट ने दोनों कुत्तों को मार डाला. इस पूरी घटना को भट्ट की पूर्व प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर ही देखा. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने के बाद हुई बहस और गुस्से का शिकार बेजुबान जानवर बन गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संजीव भट्ट् को उसके फ्लैट से ही हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव भट्ट और डीजे परी नोवा पिछले कुछ समय से रिश्ते में थे और लिव-इन-पार्टनर के तौर पर साथ रह रहे थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और संजीव की लिव-इन-पार्टनर फ्लैट छोड़कर चली गई. लेकिन उसने अपने दो पालतू कुत्तों को वहीं छोड़ दिया. इसके बाद संजीव ने डीजे परी नोवा यानी अपनी पूर्व प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही कुत्तों को मार डाला. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.