SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टेकऑफ से पहले विमान के इंजन से उठीं आग की लपटें, लीमा एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

जैसे ही विमान के इंजन में आग लगी तो मौके पर हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और पायलट व क्रू की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 19, 2026, 10:07 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 10:37 PM IST
Image Credit: पेरू की राजधानी लीमा के एयरपोर्ट की यह घटना है.
Join

पेरू की राजधानी लीमा से बड़ी खबर आ रही है. जॉर्ज शावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि LATAM एयरलाइंस का एयरबस A320 उड़ान भरने ही वाला था. तभी अचानक विमान का इंजन धूं-धूं कर जलने लगा. रनवे पर आग की लपटें उठते ही अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पायलट और केबिन क्रू ने फौरन सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. एयरलाइन ने बयान जारी कर इसे तकनीकी खराबी बताया है. 

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इंजन से आग की लपटें और काला धुआं उठ रहा है. उसी विमान में विंग के पास बैठे किसी यात्री ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है. 

पियुरा के लिए उड़ान भरने वाला था विमान

बताया जा रहा है कि विमान LA2302 रविवार को इक्विटोस से लीमा पहुंचा था. यहां से वो उत्तरी पेरू के पियुरा के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी इंजन में भीषण आग लग गई.  हादसे के बाद उड़ान रद्द कर दी गई है. 

2013 में बना था यह विमान

एयरडेटा न्यूज के मुताबिक, जिस प्लेन में आग लगी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर CC-BFS था. यह एयरबस का A320 मॉडल है, जो साल 2013 में बना था. यह आज के सबसे नए विमानों (A320neo) से ठीक पहले की पीढ़ी (A320ceo) का प्लेन है. हालांकि, इसके पंखों के किनारों पर नए जमाने की तरह मुड़े हुए विंग्स लगे हैं.  इसलिए देखने में यह बिल्कुल नए प्लेन जैसा ही लगता है. बाद के सालों में कंपनी ने पुराने मॉडल्स में भी यह डिजाइन देना शुरू कर दिया था.

दिल्ली में विमान से टकराया था पक्षी

बीते 17 अक्टूबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी एक हैरान करने वाली खबर आई थी. वहां दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 भी रद्द कर दी गई थी, क्योंकि उससे एक पक्षी के टकरा गया था. बर्ड स्ट्राइक के चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था. इसके अगले दिन यानी रविवार सुबह उसने उड़ान भरी थी. 

ये भी पढ़ें: यमन में हूतियों का खूनी तांडव: 3 बैलिस्टिक मिसाइलों ने ट्रेनिंग कैंप को किया तबाह, सऊदी गठबंधन के 50 जवानों की मौत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES