App

गाजा युद्ध के 3 साल: हमास के एक हमले के खिलाफ इजरायल की 1 लाख ठिकानों पर स्ट्राइक, IDF ने जारी किए आंकड़े

इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं. ये आंकड़े युद्ध की तीसरी बरसी पर जारी हुआ. सेना ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अलग-अलग ठिकानों पर करीब 1 लाख हमले किए गए.

गाजा युद्ध के 3 साल: हमास के एक हमले के खिलाफ इजरायल की 1 लाख ठिकानों पर स्ट्राइक, IDF ने जारी किए आंकड़े
Image Credit: गाजा-इजरायल संघर्ष के तीन साल. (फाइल फोटो)

इजरायल और हमास के खिलाफ पिछले तीन सालों से युद्ध जारी है. तीन वर्ष पहले शुरू हुआ ये संघर्ष अब पूरे पश्चिम एशिया को अपनी जद में ले चुका है. इस बीच बुधवार (07 अक्टूबर) को इजरायली सेना की ओर से हमास हमले की तसरी बरसी पर अपने अभियानों से जुड़े आंकड़े जारी किए गए. अक्टूबर 2023 से अभी तक यानी कुल तीन वर्षों में पश्चिम एशिया में करीब एक लाख ठिकानों पर हमले किए गए.

दरअसल, इजरायली सेना ने बुधवार को एक बयान जारी किया. इस बयान में बताया गया कि 2026 में रिजर्व लड़ाकू यूनिट्स के जवान औसतन 80 से 100 दिनों तक सेवा दे रहे हैं. इससे पहले ये जवान औसत तौर पर 55 दिनों की सेवा की योजना पर काम कर रहे थे. सेना की ओर से कहा गया कि इसके पीछे की असली वजह बदलती ऑपरेशनल जरूरतें रहीं हैं. इजरायली सेना ने यह भी बताया कि उसकी ओर से अपने रिजर्व बलों की संख्या में 36 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है.

22 हजार जवानों को दोबारा ड्यूटी पर बुलाया गया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2024 में जारी आदेश के बाद करीब 22 हजार रिजर्व सैनिकों को फिर से ड्यूटी पर बुलाया गया है. ये ऐसे जवान हैं, जिन्हें सेवामुक्त कर दिया गया था. सेना कहा कि तीन सालों में जिन एक लाख ठिकानों को निशाना बनाया गया है, उनमें 65 हजार के करीब गाजा, 28 हजार लेबनान और सीरिया, 4500 ईरान और 80 यमन में थे. हालांकि, इस बयान में सेना की ओर से यह नहीं बताया गया कि एक जगह पर बार-बार किए गए हमलों को जोड़ा गया है या नहीं.

इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में करीब 45000 से अधिक लोगों को पूछताछ ते लिए हिरासत में लिया गया. इनमें पत्थर फेंकने या हथियार रखने के आरोप और हमलों की योजना बनाने के संदिग्ध लोग शामिल हैं. सेना ने कहा कि युद्ध शुरू होने से अभी तक 38,00 से अधियार भी जब्त किए गए हैं.

कितने प्रोजेक्टाइल दागे गए

इजरायली सेना ने बताया कि पिछले तीन साल में गाजा में इजरायल की ओर से करीब 10,000 प्रोजेक्टाइल, लेबनान से 20,000, ईरान से 1200 सीरिया से 50 और यमन से 90 प्रोजेक्टाइल दागे गए थे. हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी. इजरायली सेना ने कहा कि इन अभियानों के दौरान 970 इजरायली सैनिकों की मौत हुई. युद्ध में घायल हुए 70 प्रतिशत से अधिक सैनिक अब ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं.

इजरायल हमास युद्ध के तीन साल

गौरतलब है कि सात अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में दक्षिण इजरायल पर एक हमला किया गया. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में अभी तक 74,000 से अधिक लोगों की मौत हुई. धीरे-धीरे यह संघर्ष पश्चिम एशिया के दूसरे हिस्से में फैल गया.  (इनपुट- आईएएन)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More