App

ईरान से जंग का चैप्टर होगा क्लोज? कतर के पीएम के मुलाकात के बाद ट्रंप ने कर दिया नया ऐलान, कहा- हमले की जरूरत नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमले की जरूरत नहीं है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि अगर पश्चिम एशिया के किसी भी घटनाक्रम में बदलाव होता है, तो अमेरिका पूरी तरीके से तैयार है.

ईरान से जंग का चैप्टर होगा क्लोज? कतर के पीएम के मुलाकात के बाद ट्रंप ने कर दिया नया ऐलान, कहा- हमले की जरूरत नहीं
Image Credit: ईरान युद्ध पर ट्रंप का नया ऐलान. (फोटो- सोशल मीडिया)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष कब खत्म होगा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष को खत्म करने की दिशा में 'सकारात्मक गति' दिख रही है. व्हाइट हाउस में कतर के पीएम और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं.

दरअसल, कतर के पीएम से मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट किया और लिखा कि कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत सहित क्षेत्र के कई देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा लागू मौजूदा नौसैनिक नाकेबंदी को जारी रखने का समर्थन किया है.

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने माना कि इन सभी देशों ने हाल में ही शुरू किए गए ऑपरेशन आयरन गेट का समर्थन किया. बता दें कि अमेरिका के इस ऑपरेशन का उद्देश्य ईरान की जमीनी आपूर्ति और रसद मार्गों को सीमित करना है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि ये सभी देश यथास्थिति को ही पसंद करेंगे.

वहीं, ट्रंप ने ये भी कहा कि सभी इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए. हालांकि, ईरान हमेशा से कहता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. इन सबके बीच ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अमेरिका की सेना सैन्य एक्शन लेने के लिए तैयार है.

ट्रंप का दावा- अमेरिकी सेना हमले के लिए तैयार

ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया कि अगर पश्चिम एशिया के किसी भी घटनाक्रम में बदलाव होता है, तो अमेरिका पूरी तरीके से तैयार है. वैसे वर्तमान स्थिति को देखते हुए अमेरिका की ओर से किसी भी सैन्य कार्रवाई की संभावना काफी लग रही है. ट्रंप ने कहा कि संघर्ष के अंत की ओर सकारात्मक गति देख रहे हैं. हालांकि, इससे अधिक उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है.

सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान सैन्य रूप से प्रभावी रूप से खत्म हो गया है. हम बस यथास्थिति को बनाए रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समय, सैन्य कार्रवाई करना बहुत जरूरी नहीं लगता. इससे पहले रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि कूटनीतिक प्रयासों में बहुत कम प्रगति हुई है और कोई बड़ी सफलता निकट नहीं है.

मार्को रुबियो ने क्या कहा था?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान ट्रंप के बयान से बिल्कुल अलग नजर आया. फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में जाने से पहले फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि  मेरे पास आपको बताने के लिए कोई प्रगति नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आप इनमें से कुछ चीजों को देखते हैं, जो वहां हैं आपके पास कई देश हैं, जो अलग-अलग विचारों के साथ उनसे जुड़े रहते हैं. लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि हम किसी बड़ी सफलता के कगार पर हैं.

इसके साथ ही मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जब संभव हो, तो टकराव और अन्य समस्याओं को कूटनीति के जरिए सुलझाना पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति हमेशा हर समस्या को कूटनीतिक तरीके से सुलझाना पसंद करेंगे. दुर्भाग्य से, कभी-कभी यह संभव नहीं होता, लेकिन अगर ऐसा करने का मौका है, तो हम इसका पता लगाएंगे. (इनपुट- आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More