)
Iran Attack On Bahrain: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन पर बड़ा हमला किया है. शनिवार ( 21 नवंबर 2026) को IRGC ने बताया कि उसके एयरोस्पेस फोर्स ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर मिसाइल और ड्रोन से बहरीन के 2 एयर बेस पर मौजूद अमेरिकी रडार को निशाना बनाया.
'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने अपने ऑफीशियल न्यूज मीडिया 'सिपाह न्यूज' पर जारी एक बयान में कहा कि यह हमला ईरान के एयर स्पेस में ललगातार हो रहे आक्रामकता के जवाब में किया गया है. ईरान की ओर से इस कार्रवाई में बहरीन के अल-रिफा और अवली साखिर एयर बेस को टारगेट किया गया.
IRGC के बयान के मुताबिक, इस हमले में एयर बेस पर मौजूद अमेरिकी सेना के 'पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम' के 2 रडार को निशाना बनाया गया. IRGC ने यह भी कहा कि इससे पहले अमेरिकी सेना के एक MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन और एक MQ-9 रीपर ड्रोन ने ईरान के एयर स्पेस का उल्लंघन किया था. IRGC ने चेतावनी दी कि ईरान का एयर स्पेस देश के आर्म्ड फोर्स के लिए एक 'रेड लाइन' है और अगर कोई देश या आक्रामक ताकत इसका उल्लंघन करती है, तो उसे सख्त जवाब दिया जाएगा.
इस बयान के जारी होने से कुछ मिनट पहले ही ईरानी न्यूज एजेंसी 'फर्स' ने खबर दी थी कि अमेरिकी दुश्मन की हरकतों के जवाब में IRGC ने बहरीन के शेख ईसा और अल जुफैर एयर बेस पर हमला किया है. इससे पहले यह भी बताया गया था कि शनिवार ( 21 नवंबर 2026) की रात ईरान के दक्षिणी सिरिक काउंटी में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. ये धमाके समुद्र की तरफ से हुए थे, लेकिन इनके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
BREAKING: Smoke rising over Bahrain with conflicting reports of an aerial interception gone wrong. One account claims a U.S. interceptor malfunctioned and crashed to the ground. Another suggests debris from an intercepted Iranian drone caused the incident. Neither explanation has been confirmed, and it's still unclear what actually came down. Source: MES, @TabzLIVE, GeoPolitics Watch on TG / Writer: Oliver
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) November 21, 2026
'फर्स' के अनुसार, धमाकों की ये आवाजें चेतावनी के तौर पर की गई फायरिंग की वजह से हो सकती हैं, या फिर हो सकता है कि एयर स्पेस का उल्लंघन करने वाले जहाज नेवल माइन्स से टकरा गए हों.
इस बीच बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमले में एक फैक्ट्री को निशाना बनाया गया, जिससे वहां आग लग गई. मंत्रालय ने कहा कि सिविल डिफेंस टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. बहरीन डिफेंस फोर्स (BDF) ने बताया कि देश को निशाना बनाकर किए गए कई ईरानी हवाई हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया, जिसके चलते गिरे मलबे से कुछ मामूली नुकसान तो हुआ, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. फोर्स ने कहा कि ईरान लगातार बहरीन पर हमले करते हुए दुश्मनों की तरह रवैया कर रहा है. ऐसे में वह किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.