)
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ दिया.
ऋषभ पंत ने नंबर-5 पर बल्लेबाज करते हुए 153 गेंद पर 128 रन की धमाकेदार पारी खेली. ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के उड़ाए. भारत का यह बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है. ऋषभ पंत ने अभी तक 51 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 108 छक्के जमाए हैं. ब्रेंडन मैक्कुलम की बात करें तो उन्होंने 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 107 छक्के उड़ाए थे.
1. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 138 छक्के
2. ऋषभ पंत (भारत) - 108 छक्के
3. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के
4. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के
5. टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 98 छक्के
6. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 98 छक्के
7. जैक कैलिस (ICC/दक्षिण अफ्रीका) - 97 छक्के
8. वीरेंद्र सहवाग (ICC/भारत) - 91 छक्के
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 122 मैचों की 220 पारियों में 138 छक्के ठोके थे. बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब ऋषभ पंत के निशाने पर बेन स्टोक्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना होगा. ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. एडम गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट करियर में 96 मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के ठोके थे.
बता दें कि ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाजों के बीच अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. एक विकेटकीपर के तौर पर 9 टेस्ट शतक लगाने के साथ, वे अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिनके नाम 17 शतक हैं और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर हैं जिन्होंने 12 शतक लगाए हैं. आठ शतकों के साथ लेस एम्स चौथे स्थान पर हैं. 29 साल के ऋषभ पंत ने विदेशों में सात टेस्ट शतक और अपने घरेलू मैदान पर दो टेस्ट शतक लगाए हैं.
ऋषभ पंत चारों SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहली पारी में 135 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस उपलब्धि के साथ, ऋषभ पंत चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों के उस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है, जिन्होंने यह कारनामा किया है. चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल भी शामिल हैं.