App

'अकवान' के बाद अब पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड की मार, धुंध भरी हवाओं से घिरा आसमान; इन राज्यों में सर्दी का डबल अटैक

देशभर में अब साल खत्म होने के साथ-साथ कड़कड़ाती ठंड का आगमन होने लगा है. सुबह और शाम के वक्त वातावरण में ठंडक और कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने इसको लेकर कई जगहों पर अलर्ट जारी किया है.

'अकवान' के बाद अब पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड की मार, धुंध भरी हवाओं से घिरा आसमान; इन राज्यों में सर्दी का डबल अटैक

Today Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होते ही कड़ाके की ठंड भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड जैसे 15 राज्यों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी चेतावनी जारी की है.  

IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश इन 15 राज्यों में बारिश की संभावना है. यहां काफी ठंडक भी रहने वाली है.  

'अकवान' के चलते इन इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अकवान' का लैंडफॉल हो चुका है. ओडिशा के गोपालपुर बीच में इसके टकराने के बाद यह अब उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड के दक्षिणी और मध्य इलाकों में देखने को मिल सकता है. चक्रवात 'अकवान' के प्रभाव से झारखंड के दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में बारिश हो सकती है.      

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली में भी अब धीरे-धीरे तापमान गिर रहा है. यहां सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक भी बढ़ने लगी है. राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान आज रविवार ( 22 नवंबर 2026) को 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज सुबह के समय यहां हल्की धुंध और कोहरा भी छाया रह सकता है. इस दौरान 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी.  

यूपी-बिहार में पड़ी कड़कड़ाती ठंड

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज रविवार ( 22 नवंबर 2026) को कानपुर, बिजनौर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, बदायूं, मथुरा और रामपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट है. इस दौरान 35 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्पीड से हवा चल सकती है. 

 बिहार में भी गया, मुंगेर, लखनऊ, रोहतास, नालंदा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, किशनगंज, गोपालगंज और अररिया में तेज हवा चलने की संभावना है. यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.    

पहाड़ों में बढ़ रही ठंड

पहाड़ों में भी लगातार ठंड बढ़ रही है. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है. वहीं, उत्तराखंड में इस समय मैदानी इलाकों में मौसम थोड़ा साफ है और ठंडक कम है. हिमाचल में आज रविवार ( 22 नवंबर 2026) को मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. यहां बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. उत्तराखंड में भी मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम साफ रहने वाला है और बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More