)
West Asia War: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच बुधवार ( 16 सितंबर 2026) की सुबह ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने केशम आइलैंड के ऊपर एक ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया.
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ( IRIB) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने सुबह 2 बजकर 29 मिनट पर अमेरिकी सेना के MQ-9 ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. इसकी जानकारी IRIB ने अपने सोशल मीडिया पर दी.
IRIB की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन को होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से के आसमान में देखा गया और फिर स्ट्रेट की एयरोस्पेस फोर्स की नई एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई ईरान के इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस नेटवर्क की निगरानी और नियंत्रण में की गई. IRGC के अनुसार, पिछले हफ्ते भी होर्मुज क्षेत्र के ऊपर ईरानी सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया था.
IRNA के अनुसार, IRGC ने दावा किया कि ईरान का एयर डिफेंस फोर्स दुश्मन के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया है, तब से अब तक ईरानी वायु रक्षा बलों ने दर्जनों लड़ाकू और जासूसी ड्रोन समेत कई अन्य दुश्मन विमानों को मार गिराया है. वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारी इन दावों को बेबुनियाद बता रहे हैं, जिस पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन अमेरिकी अधिकारियों को भी जवाब दिया.
Fiction: Iran is defenseless.
Fact: 100s of U.S. military sites blown to pieces; dozens of aircraft scorched. (Source: The Pentagon)
And that's just the tip of the iceberg.
We'll reveal it all in due course.
For those who've sold lies about Iran, it won't be pretty. pic.twitter.com/97ldeHaeAr— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) September 15, 2026
उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई और अमेरिकी सैनिकों के वास्तविक नुकसान की जानकारी सही समय आने पर सामने लाई जाएगी.
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पोस्ट में लिखा,' अमेरिकी सेना के सैकड़ों ठिकाने तबाह हो गए और दर्जनों विमान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए. यह तो सिर्फ शुरुआत है. समय आने पर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.' उन्होंने कहा कि हम उचित समय पर सब कुछ उजागर करेंगे. जिन लोगों ने ईरान के बारे में झूठ बेचा है, उनके लिए सच्चाई सामने आने पर स्थिति अच्छी नहीं होगी. (इनपुट-IANS)