App

अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार ईरान? UNGA पहुंचते ही पेजेशकियान ने खोले पत्ते; क्या-क्या खुलासे किए?

Iran President In UNGA: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA) के लिए अमेरिका की यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने एक अमेरिकी मीडिया के साथ इंटरव्यू में होर्मुज से लेकर परमाणु हथियार को लेकर कई बातें बताईं.

अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार ईरान? UNGA पहुंचते ही पेजेशकियान ने खोले पत्ते; क्या-क्या खुलासे किए?

West Asia War: संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA) के मंच से परमाणु निरस्त्रीकरण पर बड़ी ग्लोबल एजेंसियों पर पक्षपात का आरोप लगाने वाले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि वह इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ( IAE) के निरीक्षकों को ईरान आने की अनुमति देने को तैयार हैं.      

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी मीडिया के साथ इंटरव्यू में होर्मुज से लेकर, नए सु्प्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मुज्तबा खामेनेई से मुलाकात से जुड़े सवालों का जवाब दिया. उन्होंने 'फेस द नेशन' प्रोग्राम के लिए इस इंटरव्यू में न्यूयॉर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक की संभावना के सवाल का भी जवाब दिया.  

ट्रंप के साथ बैठक करेंगे पेजेशकियान?  


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक की संभावना लेकर पेजेशकियान ने माना कि ईरान और अमेरिका के बीच अविश्वास का माहौल बन गया है. उन्होंने कहा,' सबसे पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि दोनों पक्ष किस बात पर सहमति बनाना चाहते हैं.'  बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. इस तरह दोनों देशों के बीच अविश्वास सीधी बैठक में एक बड़ी बाधा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ईरान के नए प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो तेहरान अपनी कमिटमेंट को फॉलो करेगा.  

परमाणु हथियार बनाएगा ईरान? 


ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों, धमकियों और हमलों और लिखित प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में वाशिंगटन की विफलता का जिक्र करते हुए पेजेशकियान ने पूछा कि क्या दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू होने पर अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा? वहीं, पेजेशकियान ने परमाणु हथियार को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा,' अगर वे आना और निरीक्षण करना चाहते हैं, तो ईरान नए डील के तहत इस मुद्दे पर समझौता कर सकता है.' उन्होंने एक बार फिर धार्मिक वजहों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता और परमाणु हथियार बनाना वर्जित है. भले ही ईरान में कुछ लोग ऐसे हथियार बनाना चाहें, लेकिन उन्हें धार्मिक रूप से इस रास्ते पर चलने की इजाजत नहीं है.

नए सुप्रीम लीडर पर क्या बोले पेजेशकियान? 


इंटरव्यू के एक और हिस्से में पेजेशकियान ने अयातुल्ला सैयद मुज्तबा खामेनेई के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया.  उन्होंने दावा किया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई खास या लगातार समस्या या चुनौती नहीं है. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हाल ही में उन्होंने अयातुल्ला सैयद मुज्तबा खामेनेई से 2 बार मुलाकात की थी और इनमें से एक बैठक 7 घंटे से ज्यादा लंबी चली थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More