SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पति को हुआ पत्नी के अफेयर का शक, फिर रची खौफनाक साजिश... अमेरिका से भारत भागने से पहले ही पकड़ा गया

पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक हुआ, जिसके बाद उसने खौफनाक साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी. अमेरिका से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानिए पूरा मामला.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 16, 2026, 08:28 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:29 PM IST
Image Credit: अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी की हत्या की, सहकर्मी से अफेयर का था शक; भारत भागने की फिराक में गिरफ्तार
Join

अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के 31 वर्षीय अंकुर पटेल पर अपनी अलग रह रही पत्नी की चाकू से हत्या करने का आरोप है. बताया गया है कि पत्नी ने उनके एक पूर्व सहकर्मी के साथ रिश्ता शुरू कर दिया था और अंकुर के साथ दोबारा रहने से इनकार कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकुर पटेल और उनकी 32 वर्षीय पत्नी की शादीशुदा जिंदगी में तनाव के बाद मई में अलगाव हो गया था. दोनों की एक बेटी है. पत्नी विस्कॉन्सिन स्थित अपना घर छोड़कर चली गई थी.

परिवार के दबाव में महिला कुछ समय के लिए अंकुर के पास वापस लौटी, लेकिन जल्द ही फिर अलग हो गई. इसके बाद उसने अपने पूर्व सहकर्मी को डेट करना शुरू कर दिया और लुइसियाना चली गई. उनकी बेटी अंकुर के साथ ही रह रही थी. अधिकारियों के मुताबिक, अंकुर अपनी पत्नी और उसके नए साथी को जान से मारने की धमकी देने लगा था. उसने पत्नी की बेटी से बातचीत भी बंद करा दी थी. इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

बेटी घर पर नहीं मिली तो हुआ विवाद

वारदात से करीब दो सप्ताह पहले अंकुर शिकागो में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगा. उसने अपनी बेटी को पत्नी को बताए बिना भारत में अपने माता-पिता के पास भेज दिया. इसके बाद उसने पत्नी को बेटी से मिलवाने के बहाने शिकागो बुलाया. बेटी के भारत भेजे जाने की जानकारी से अनजान महिला अपने नए साथी के साथ शिकागो पहुंची. उसका साथी इमारत के बाहर इंतजार करने लगा, जबकि महिला अंकुर के अपार्टमेंट में चली गई. वहां पहुंचने पर महिला को बेटी नहीं मिली. इसके बजाय अंकुर ने उसके सामने दोबारा साथ रहने का प्रस्ताव रखा. महिला ने इनकार करते हुए कहा कि वह अपने नए साथी के साथ रहना चाहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात से गुस्साए अंकुर ने महिला की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया.

साथी की शिकायत के बावजूद नहीं मिला सुराग

महिला का साथी लगातार उसे मैसेज भेजता रहा, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को फोन किया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला के साथी को उस अपार्टमेंट की पहचान नहीं हो सकी जहां वह गई थी. इसके बाद अधिकारी वहां से लौट गए. मामले का खुलासा तब हुआ, जब अंकुर के कुछ दोस्त उससे मिलने उसके अपार्टमेंट पहुंचे. अंकुर तय समय पर उनसे मिलने नहीं आया था. वहां दोस्तों ने महिला का शव वॉशिंग मशीन के पास पड़ा देखा, जबकि अंकुर गायब था. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में महिला के शरीर पर बचाव के दौरान लगी चोटों के कई निशान मिले.

हत्या के बाद भारत भागने की कोशिश

रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्या के बाद अंकुर शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा. उसने भारत भागने की कोशिश की, लेकिन टिकट काउंटर बंद होने के कारण टिकट नहीं खरीद सका. इसके बाद वह पास के एक होटल में ठहरा. आरोप है कि उसने हत्या में इस्तेमाल चाकू को ठिकाने लगा दिया. फिर वह टारगेट स्टोर गया और वहां से नए कपड़े खरीदे. अगले दिन उसने भारत की फ्लाइट का टिकट खरीदा, लेकिन विमान में सवार होने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में कही ये बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अंकुर ने कहा कि उसका पत्नी की हत्या करने का इरादा नहीं था, लेकिन जब उसने नए साथी के साथ रहने की बात कही तो उसने उसे मार डाला. अंकुर पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़ेंः 'वहां तो ढंग के टॉयलेट भी नहीं...', ट्रंप की नई प्रवक्ता केटी जकारिया के बयान पर चीन का तंज भरा पलटवार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES