SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यमन में हूतियों का खूनी तांडव: 3 बैलिस्टिक मिसाइलों ने ट्रेनिंग कैंप को किया तबाह, सऊदी गठबंधन के 50 जवानों की मौत

यह हमला शबवा प्रांत में यमन की सरकार के मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हुआ है. पहले 20 लड़ाकों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 50 हो गया है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 19, 2026, 07:46 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 07:52 PM IST
Image Credit: यमन की सरकार के मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हमला...
Join

यमन में हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर खूनी तांडव किया है. सोमवार सुबह हूती विद्रोहियों द्वारा  3 बैलिस्टिक मिसाइलों से यमन के सरकारी मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया.  इस हमले में 50 से अधिक सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई. हमले के बाद मौके से सामने आए वीडियो और तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, क्योंकि चारों तरफ शव पड़े दिखे.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, विद्रोहियों ने शबवा प्रांत के अल-आलम मिलिट्री कैंप को निशाना बनाया गया है. यहां तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. न्यूज एजेंसी एएफपी ने पहले करीब 70 लड़ाकों के घायल होने की जानकारी दी थी, जिनमें से कई गंभीर घायलों ने बाद में दम तोड़ दिया. मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

इस हमले के बाद जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें खौफनाक मंजर दिख रहा है. चारों तरफ रेत के मैदान में शव बिखरे पड़े हैं. कई लड़ाकों के शरीर के टुकड़े हो चुके हैं. सिर कहीं है तो धड़ कहीं पड़ा है. घटनास्थल पर भारी मलबा और जवानों का निजी सामान भी बिखरा दिखा.

2022 का सीजफायर पूरी तरह खत्म

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, यह अटैक हाल के दिनों का सबसे भीषण हमला है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव पहले से बढ़ रहा था. इसी बीच हूती विद्रोहियों और यमन की सरकारी सेना में फिर से जंग छिड़ गई. सरकारी सेना को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है. दोनों तरफ से दोबारा शुरू हुई इस लड़ाई ने 2022 के युद्धविराम को पूरी तरह तोड़ दिया है. यह वही सीजफायर था, जिसकी वजह से यमन में लंबे समय से चला आ रहा गृहयुद्ध काफी हद तक थम गया था.

हूतियों ने क्या आरोप लगाया?

उधर हूती स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी प्रांत सादा में सऊदी गठबंधन ने हवाई हमला किया है, यह इलाका विद्रोहियों के कब्जे में है. इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें 5 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं. हूती विद्रोहियों के मुताबिक, वीकेंड में हुए कई हमलों में 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं.

ताइज में आमने-सामने की जंग

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइज में सोमवार को दोनों तरफ से भीषण जंग जारी रही. यमन की सरकारी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने हूतियों पर पलटवार करके ताइज प्रांत के सनमत इलाके पर वापस कब्जा कर लिया और अब सेना मिसराख की तरफ बढ़ रही है. उधर, हूती विद्रोहियों की ओर से हुई गोलाबारी में 1 आम नागरिक की जान चली गई और 5 लोग घायल हो गए.

दरअसल, हूती लड़ाके ताइज शहर को चारों तरफ से घेरने में लगे हैं. यह शहर सरकारी सेना का एक मजबूत गढ़ माना जाता है. हालात बिगड़ते देख संयुक्त राष्ट्र (UN) ने चेतावनी दी है कि शहर में खाने-पीने का सामान तेजी से खत्म हो रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन का आरोप है कि हूती विद्रोहियों ने शहर में पीने के पानी के टैंकर तक रोक दिए हैं.

ये भी पढ़ें: क्लास रूम से क्रांति तक... एक Snapchat और फ्रांस की सड़कों पर उतर पड़े हजारों छात्र!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES