SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्रू कहता रहा- छोड़ दो, मुसाफिर बोले नो चांस; फ्लाईदुबाई फ्लाइट में दबोचे गए को-पायलट हम्मामी का बेनकाब हुआ राज

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 के कॉकपिट के भीतर हुई घटना की जांच जारी है. इस बीच घटना के समय का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो के आधार पर यात्रियों ने दावा किया कि विमान के क्रू मेंबर बार-बार हमलावरों को छोड़ने की बात कह रहे थे. इस कारण उनका शक काफी बढ़ गया.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 04, 2026, 10:41 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 10:58 AM IST
Image Credit: फ्लाई दुबई केस में आया नया ट्विस्ट
Join

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 के कैप्टन पायलट स्मित मच्छार की वीरता की गाथा पूरी दुनिया गा रही है. करीब 35,000 फीट की ऊचाई पर विमान के कॉकपिट में ओमानी नागरिक और को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने अचानाक अचानक एक कुल्हाड़ी से मुख्य पायलट पर जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि, इस हमले के बाद भी पायलट ने बहादुरी दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. बाद में क्रू और यात्रियों की मदद से हमलावर को रोका गया.

दरअसल, इस हमले के बाद विमान में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई. यात्रियों ने हमलावर को पकड़ कर रखा. बाद में घायल अवस्था में ही पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से सऊदी अरब में लैंड कराया, जहां पर कैप्टन पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल स्मित का उपचार यूएई एक निजी अस्पताल में चल रहा है. इस बीच यात्रियों ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने फिर से दुनिया को हैरान किया.

यात्रियों के दावे से मचा हड़कंप

विमान में सवार इजरायल के यानिव हयुन नाम के एक प्लंबर ने कॉकपिट खुलते ही को-पायलट को पीछे से दबोचा. इस दौरान उनके पास खड़े आसफ राजुआन नाम के यात्री ने भी हमलावर को पकड़ने में मदद की. ठीक इस दौरान फोन केबल और अन्य चीजों से यात्रियों ने हमलावर के हाथ और पांव बांध दिए. हालांकि, कहानी में उस वक्त एक ऐसा मोड़ आया, जब क्रू मेंबर ने हमलावर को छोड़ने को कहा. क्रू की डिमांड के बाद यात्री भी हैरान रह गए.

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार डेनियल श्लिच्टर नाम के एक यात्री ने कहा कि हम उन पर शक करने लगे थे. यात्रियों का कहना है कि हमने क्लियर किया कि हमलावर को केवल पुलिस के हवाले किए जाएगा. सूत्रों के अनुसार,  इस बात पर क्रू मेंबर्स कहने लगे कि यह गलत किया जा रहा है, आप भगवान नहीं है. हालांकि, इजरायली यात्रियों ने हार नहीं मानी और हमलावर को पकड़े रखे. यात्रियों ने इस दौरान कहा कि अब हम इंचार्ज हैं. इसको मारना हमरा उद्देश्य नहीं है, बल्कि इसको जिंदा पुलिस को देना चाहते हैं.

सामने आया वीडियो

हाल में ही इजरायल के एक न्यूज चैनल i24NEWS की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर विमान में घुटने के बल बैठा है. उसके हाथ पीछे बांधे गए हैं. कपड़े पर खून के धब्बे हैं. इस वीडियो में यात्री बार-बार 'पुलिस और केवल पुलिस' कहते सुनाई दे रहे हैं.  यात्रियों का दावा है कि क्रू मेंबर्स बार-बार को-पायलट को छोड़ने की बात कह रहे थे. सामने आए इस वीडियो और यात्रियों के आरोप के बाद एक नई बहस छिड़ गई है.

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित

भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण विमान में सवाल 170 से अधिक यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित है. हमलावर विमान को क्रैश कराने की मंशा के साथ वहां पहुंचा था. हालांकि, मच्छार की सूझबूझ और हिम्मत के कारण सैकड़ों जिंदगियां बच गईं. स्मित के पास विमान उड़ाने का करीब 13 साल से अधिक का अनुभव है. घटना वाले दिन अगर उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला होता, तो स्थिति कुछ और होती. 

यह भी पढ़ें: चैनल पार, अवैध प्रवासियों को हिजाब का उपहार, ब्रिटेन में प्रवासी नीति पर अब क्यों भड़का विवाद?

यह भी पढ़ें: चेहरे पर स्माइल, आंखों में हौसला: अस्पताल से सामने आई जांबाज पायलट स्मित मच्छार की तस्वीर, UAE के डिप्टी PM ने चूमा माथा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES