)
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर आ रही वैश्विक प्रतिक्रियाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क की केमेस्ट्री की एक बार फिर से चर्चा हो रही है. 'नीम-नीम' कभी 'शहद-शहद' जैसा अहसास कराने वाले इनके रिश्तों की कहानियां जगजाहिर हैं. इस बीच ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में पानी की तरह पैसा बहाने वाले मस्क को भी डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देने को मजबूर होना पड़ा है. मस्क ने रिपब्लिकंस की हार पर तंज कसते हुए कहा कि सारे जतन कर लिए लेकिन कोई चीज काम नहीं आई.
मस्क ने डेमोक्रेट्स की धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट करके तंज कसा. पहले में उन्होंने लिखा कि उन्हें अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने का विचार अब काफी आकर्षक लग रहा है. दूसरी पोस्ट में मस्क ने लिखा- 'लगता है कि चुनाव में दखल देने वाले मेरे 'स्पेस लेजर' फेल हो गए.'
ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डेमोक्रेटिक पार्टी का पलड़ा भारी कर दिया है. 4 नवंबर के नतीजों के बाद अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर कब्जा हो. ऐसे में मस्क के पोस्ट के बाद दोनों के बीच की केमिस्ट्री की फिर से चर्चा हो रही है.


मस्क इस बार के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सबसे बड़े डोनर थे. इसी साल 276 मिलियन डॉलर का चुनावी चंदा दे चुके एलन मस्क ने जब नतीजों पर दो पोस्ट किए तो एक बार फिर से इनके बीच के पुराने किस्से लोगों को याद आने लगे. यूएस मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्शन साइकल में मस्क ने कुल 366 मिलियन डॉलर खर्च किए थे.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नतीजों को ट्रंप के साथ-साथ मस्क के लिए भी झटका माना जा रहा है. मस्क, ट्रंप की पार्टी को मोटा पैसा देकर पहले ही डेमोक्रेट्स की आखों में खटक रहे थे. जब उनका पैसा डूब गया तो उनकी तंज भरी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा. डेमोक्रेट्स की जीत के बाद टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर के भविष्य को लेकर अमेरिका की सियासी गलियों में अनिश्चितता बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
स्पेस में खरबों रुपये के प्रोजेक्ट्स चला रहे मस्क ने अपनी पोस्ट से इशारा किया कि उन्हें कुछ दिक्कत हो सकती हैं. डेमोक्रेट्स की जीत के बाद मस्क के एआई और डेटा सेंटर इंडस्ट्री के लिए सरकारी नीतियां आसान होंगी या मुश्किलों से भरी इसकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है.