कुत्ते ने प्लेन में किया 'पी' तो मचा बवाल! पैसेंजर्स के पास बचा ये ऑप्शन-लेट उड़ें या सामान छोड़ें? VIDEO Viral
विमान के अंदर कुत्ते द्वारा पेशाब करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस अजीबोगरीब स्थिति के बाद यात्रियों के सामने फ्लाइट में देरी होने या अपना सामान छोड़कर जाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया, जिस पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वाकया तेजी से वायरल हो रहा है. घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागार्डिया (LaGuardia) एयरपोर्ट की बताई जा रही है, जहां डेल्टा एयरलाइंस (Delta Flight) की एक फ्लाइट में सवार यात्रियों के सामने पायलट ने एक बेहद अनूठा और अजीब विकल्प रख दिया. दरअसल, उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट को पता चला कि पिछली फ्लाइट के दौरान किसी यात्री के कुत्ते ने विमान के अंदर पेशाब कर दिया था.
कुत्ते के पेशाब करने की वजह से केबिन में काफी बदबू आ रही थी. आमतौर पर ऐसी स्थिति में क्रू केबिन की सफाई करवाता है, लेकिन इससे फ्लाइट में देरी होना तय था. समय बचाने और यात्रियों की मर्जी जानने के लिए पायलट खुद केबिन में आया. उसने यात्रियों से कहा कि उनके पास दो ही रास्ते हैं. या तो वे कुछ देर रुककर सफाई का इंतजार करें ताकि बदबू से राहत मिल सके, या फिर इसी स्थिति में समय पर उड़ान भरें.
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
टीवी होस्ट जेनेफिर कॉफी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरी फ्लाइट नहीं थी, लेकिन एक पायलट बाहर आए और उन्होंने बताया कि पिछली फ्लाइट के दौरान एक कुत्ते ने प्लेन में ही गंदगी कर दी थी. अब उनके पास दो विकल्प थे: या तो वे प्लेन की सफाई करवाते, या फिर प्लेन में कुत्ते के पेशाब की बदबू के बावजूद समय पर उड़ान भरते. इसलिए उन्होंने यात्रियों से हाथ उठाकर बताने को कहा कि कितने लोग समय पर घर पहुंचने के लिए इस बदबू को बर्दाश्त करने को तैयार हैं.
डेमोक्रेसी!
अरे बाप रे! मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह वीडियो लोगों के बीच इतनी बहस छेड़ देगा! वैसे आजकल तो हर वीडियो पर ऐसी बहस हो ही जाती है.
कृपया एक-दूसरे से प्यार करें, अपने पालतू जानवरों से प्यार करें और अपने आस-पास के एनिमल शेल्टर (जानवरों के आश्रय स्थल) में दान जरूर दें!
और अगर आप भी जानवरों से प्यार करते हैं और पॉजिटिव सोच रखते हैं, तो मुझे फॉलो करें.
केबिन में हुई 'वोटिंग'
पायलट ने फैसला खुद लेने के बजाय डेमोक्रेसी का सहारा लिया. उसने यात्रियों से हाथ उठाकर अपना फैसला बताने को कहा. टीवी होस्ट जेनिफर कॉफी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पायलट ने पूछा कि कितने लोग समय पर घर पहुंचने के लिए बदबू बर्दाश्त करने को तैयार हैं?
इस पर लोगों ने हाथ उठाए... यह बिल्कुल डेमोक्रेसी जैसा था!' हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं हो पाया है कि इस अचानक हुई 'वोटिंग' का अंतिम नतीजा क्या निकला और फ्लाइट सफाई के बाद रवाना हुई या बिना सफाई के ही उड़ गई.
सोशल मीडिया पर लोगों की राय
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं:
जानवरों के सफर पर सवाल: कुछ लोगों का मानना था कि उड़ानों में पालतू जानवरों को लाने की अनुमति ही नहीं होनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, 'मेरे पास भी बिल्लियां हैं, लेकिन मैं उन्हें प्लेन में लेकर सफर नहीं करता.'
जल्दी पहुंचने का समर्थन: कई लोगों ने समय पर पहुंचने को बदबू से ज्यादा जरूरी माना. एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी हाथ उठा देता, बस प्लेन उड़ाओ!" वहीं एक अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा, "उस जगह थोड़ा रेत या कैट लिटर (बिल्ली का रेत) डालो और टेक-ऑफ करो.'
इस पूरे मामले पर अभी तक डेल्टा एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह वाकया सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
यह भी पढ़ेंः कागज के स्ट्रॉ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक से अधिक हानिकारक? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला सच