)
बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पेश होने के लिए समन जारी किया है. इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नोरा फतेही का नाम गवाह के तौर पर शामिल है. कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर 2026 को पेश होने के लिए समन जारी किया है.