App

धुबरी के ब्रह्मपुत्र नदी घाट से 36 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में, असम पुलिस को बड़ी कामयाबी

असम के धुबरी में अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने सीमा पार से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जानिए इस पूरी कार्रवाई और सीमा सुरक्षा से जुड़ी अहम खबरें.

धुबरी के ब्रह्मपुत्र नदी घाट से 36 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में, असम पुलिस को बड़ी कामयाबी
Image Credit: धुबरी में पुलिस का बड़ा अभियान: 36 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, आखिर किस फिराक में थे घुसपैठिए?

असम का धुबरी जिला एक बार फिर से सुरक्षा एजेंसियों की सुर्खियों में है. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस संवेदनशील इलाके में असम पुलिस ने एक बड़ा और सफल अभियान चलाया है. पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ा पहरा बिठाते हुए अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले 36 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

असम पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई धुबरी जिले के ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित प्रसिद्ध जोगमाया घाट पर की गई. पुलिस को पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी. इसी इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने एक विशेष योजना तैयार की और जोगमाया घाट पर अचानक दबिश दी. अभियान के दौरान पुलिस ने नदी के रास्ते और आसपास के इलाकों से कुल 36 लोगों को धर दबोचा. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये सभी लोग बांग्लादेश के नागरिक हैं और बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीजा के भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे.

बांग्लादेश से कैसे पहुंचे धुबरी?

हालांकि, ये घुसपैठिए बांग्लादेश से चलकर असम के धुबरी जिले तक कैसे पहुंचे और यहां तक पहुंचने के लिए इन घुसपैठियों ने किस रास्ते का चयन किया, यह सवाल अभी भी असम पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बना हुआ है. फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन सभी हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि इनका रोडमैप और असम में घुसपैठ का मकसद की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

दस्तावेजों की जांच और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

हिरासत में लिए गए 36 लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. उनके पास से बरामद सामान, मोबाइल फोन और अन्य कागजातों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनके पास कोई फर्जी भारतीय दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) तो नहीं है. असम पुलिस के साथ-साथ अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ एक जगह पर पहुंचना किसी सुनियोजित साजिश या बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

घुसपैठियों के पीछे कौन सा नेटवर्क है?

इस पूरी घटना के सामने आने के बाद सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि आखिर ये 36 बांग्लादेशी नागरिक इतनी सुरक्षा और कड़े पहरे के बावजूद धुबरी तक कैसे पहुंच गए? अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करना और देश के भीतर इतनी दूर तक आ जाना बिना किसी स्थानीय मदद के असंभव माना जाता है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि

  • क्या इस घुसपैठ के पीछे कोई स्थानीय दलाल या मानव तस्करों (Human Traffickers) का रैकेट सक्रिय है?
  • क्या सीमा सुरक्षा में कहीं कोई चूक हुई है?
  • क्या इन्हें देश के किसी अन्य हिस्से में शरण या मदद मिलने वाली थी?

इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी संदिग्धों से विस्तृत पूछताछ पूरी नहीं हो जाती और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच नहीं हो जाती, तब तक इस पूरे मामले की असली तस्वीर साफ नहीं हो पाएगी.

कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बना अवैध घुसपैठ

धुबरी में हुई यह कार्रवाई एक बार फिर देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाई इलाकों की संवेदनशीलता को उजागर करती है. अवैध घुसपैठ न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा मामला जरूर सामने आया है, लेकिन इसके पीछे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना और मुख्य सरगनाओं तक पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए अगली बड़ी चुनौती होगी. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस अवैध नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हुई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More