App

हरियाणा के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कब मिलेगी राहत?

चक्रवात 'अर्नब' और पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 7 डिग्री तक गिरा तापमान 1 नवंबर से मौसम साफ होने के संकेत दे रहा है.

हरियाणा के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कब मिलेगी राहत?
Image Credit: AI IMAGE

हरियाणा में चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से मौसम बदल गया है. शुक्रवार सुबह से गुरुग्राम, फरीदाबाद, नारनौल और पानीपत समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है. मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है. राज्य में एक ही दिन में औसत अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस गिर गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.

18 जिलों में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. नौ जिलों में यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल ऑरेंज अलर्ट और इन 9 रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में येलो अलर्ट है. हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी.

चंडीगढ़ में मौसम विभाग सेंटर के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में आंधी और ओले पड़ सकते हैं. येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

31 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नमी वाली हवाओं के असर से 29 अक्टूबर की रात से शुरू हुआ मौसम में बदलाव 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और आंधी के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर मीडियम से भारी बारिश भी हो सकती है.

मौसम में बदलाव की वजह से सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी. हालांकि, रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है. बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिल सकती है.

6 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
नवंबर के पहले दिन राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में तेज धूप निकलेगी, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

2 नवंबर को भी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ ​​रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

3 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है. हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से हालात सामान्य रहेंगे. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

4 नवंबर को बारिश की भी कोई संभावना नहीं है. दिन में आसमान साफ ​​रहेगा और धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

5 नवंबर को राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

6 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. तेज धूप निकलने की वजह से दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More