)
दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदल गया है. गुरुवार रात से ही मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. बंगाल की खाड़ी से आए अर्नब चक्रवात की वजह से पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत तक भारी बारिश हो रही है. इस साइक्लोन का असर दिल्ली-NCR तक को देखने को मिल सकता है.
वहीं गुरुवार 29 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. कल पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया. शाम के बाद से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी है. शुक्रवार सुबह भी हल्की-हल्की बारिश हो रही है. 30 तारीख को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा. कल तापमान में गिरावट देखने को मिली है. अब लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है. अब ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और काले बादल छाए रहे.
वहीं शुक्रवार 30 तारीख को भी पूरे दिन मौसम बदला ही रहने वाला है. आज पूरे दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और कुछे जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने के भी आसार हैं. आज के लिए कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
वहीं अगर शनिवार 31 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. अभी फिलहाल 31 अक्टूबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को दो से तीन दिन बाद ही मौसम बारिश से निजात मिलेगी. एक यो दो दिन बाद से मौसम साफ होने लगेगा.