App

आर्मेनिया की संसद बनी बॉक्सिंग रिंग: नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल

Violence In Armenia Parliament: आर्मेनिया में संसद के अंदर ही नेता आपस में लड़ने लगे. झगड़ा इतना जोरदार हुआ कि सांसद आपस में बी हाथापाई करने लगे. दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले. इस दौरान सुरक्षाकर्मी और अन्य सांसद माहौल शांत कराने आए.

आर्मेनिया की संसद बनी बॉक्सिंग रिंग: नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल

Armenia Parliament Violence: आर्मोनिया की संसद में गुरुवार ( 29 अक्टूबर 2026) को बड़ा हंगामा हुआ. यहां चुनाव से पहले दिए गए एक विवादित बयान को लेकर जोरदार हुई बहस के बाद रूलिंग पार्टी और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. दोनों पक्षों के बीच यह हिंसा देश के ऑडिट चैंबर में एक सदस्य की नियुक्ति पर बहस के दौरान शुरू हुई, जब सत्ताधारी सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी के सांसद तारोन चाखोयान ने विपक्षी नेता नारेक करापेत्यान के एक रिश्तेदार के बारे में टिप्पणी की.  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद तारोन चाखोयान ने विपक्षी सिव‍िल कांट्रैक्‍ट पार्टी के खिलाफ विवादित और अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया पार्टी के चीफ नारेक कारापेटयन के साथ उनकी बहस शुरू हो गई. यह झड़प हिंसा में बदल गई और दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे.

 यह हंगामा संसद से निकलकर कॉरिडोर तक पहुंच गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और अन्य सांसदों को बीच बचाव करना पड़ा. सामने आई वीडियो में डिप्टी स्पीकर वाहाग्न अलेक्सेन्यान को भी विपक्षी सांसदों की ओर कुर्सी फेंकते हुए देखा गया.  

संसद में खूनी जंग 


गुरुवार ( 29 अक्टूबर 2026) को संसद में ऑडिट चैंबर के एक मेंबर के चुनाव को लेकर बहस चल रही थी. इस दौरान सत्ताधारी पार्टी के सिविल कॉन्ट्रैक्ट के MP तरोन चाखोयान ने पोडियम पर आकर भाषण देते हुए विपक्षी नेता नरेक करापेत्यान के एक रिश्तेदार को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने नरेक करापेत्यान के रिश्तेदार की ओर से चुनाव से पहले महिलाओं को दिए गए एक वादे का जिक्र किया, जिसमें विपक्ष की ओर से सत्ता में आने पर महिलाओं की संतुष्टि के लिए एक अलग सा मंत्रालय बनाने की बात कही थी. 

किस बात पर शुरू हुई जंग? 


आर्मेनियाई न्यूज एजेंसी 'आर्मेनप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, चाखोयान ने अपने भाषण में करापेत्यान को याद दिलाया कि अपने विवादित भाषण के लिए उनके चचेरे भाई ने अभी तक नागरिकों से क्षमा नहीं मांगी है. विपक्षी सांसद इस बात से आग बबूला हो उठे. उन्होंने पहले सीट पर बैठे-बैठे चाखोयान को तीखा जवाब दिया फिर वह उठे और पोडियम पर पहुंचकर बहस करने लगे. दोनों के बीच हुई यह कहासुनी थोड़ी ही देर में हिंसा में बदल गई. फिर पक्ष-विपक्ष के सभी सांसद लड़ाई में कूदे और संसद में जमकर मारपीट हुई. नेताओं ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी और लात-घूंसे बजाए.  

विपक्षी सांसदों पर फेंकी कुर्सी


यह मारपीट केवल संसद के अंदर तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि कॉरिडोर तक भी पहुंच गई. इस दौरान अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव कर सभी को अलग-थलग करने की कोशिश की, लेकिन हिंसक सांसदों को शांत कराना मुश्किल हो गया. सामने आई वीडियो में डिप्टी स्पीकर वाहाग्न अलेक्सान्यान को भी विपक्षी सांसदों की ओर कुर्सी फेंकते हुए देखा गया. हिंसां के बाद पार्लियामेंट स्पीकर रूबेन रुबिन्यान ने करापेट्यान को हिंसा का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने घटना का फुटेज देखा है और चाखोयान के भाषण में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं पाई गई. रुबिन्यान ने करापेट्यान पर अपना आपा खोने और चाखोयान को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया. स्पीकर ने यह भी बताया कि लड़ाई शुरू होने के बाद विपक्षी सांसद गार्निक दावत्यान ने चाखोयान को मारा था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने लाइव टेलीकास्ट जारी रखने दिया, ताकि जनता संसद के अंदर हो रही घटनाओं को देख सके.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More