)
दिल्ली NCR समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. बंगाल की खाड़ी से आया अर्नब चक्रवात का असर उत्तर भारत तक देखने को मिल रहा है. गुरुवार 29 अक्टूबर को दिल्ली में यलो एलर्ट जारी किया है. आज पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की आशंका है. पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहेगा. बीते रात से भी मौसम में ठंडक है. आज मौसम सुहावना बना रहेगा. देखा जाए तो अब दिल्ली में ठंड बढ़ेगी ही.
बुधवार 28 अक्टूबर को मौसम बदला हुआ है. लोगों को उमस वाली गर्मी से रहात मिली है. बुधवार शाम से ही मौसम बदला हुआ था. आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे. बुधावर को अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा. बुधवार को विभाग ने बताया था कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट. ऐसे में लोगों ठंड का एहसास होगा. आने वाले समय में छंठ बढ़ेगी ही.
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. अब लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है. आज दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. तापमान में गिरवाट भी देखने को मिलेगी. आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इसके साथ ही 30 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी.
वहीं आने वाले एक या दो दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 30 अक्टूबर को भी दिल्ली में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. वहीं 31 अक्टूबर को राजधानी में मौसम साफ रहेगा. 31 तारीख के बाद से तापमान में गिरावट में एक या दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अभी फिलहाल एक यौ दो दिन मौसम बदला रहने वाला है.