)
हरियाणा के करनाल से एक मामला सामने आया है. सिंगडा गांव से 2 साल का बच्चा बुधवार दोपहर के बाद से ही मिसिंग है. बच्चे के गायब होने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई. ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस ने आसपास के घरों में सर्च अभियान भी चलाया. इतना ही नहीं घर के पास के तालाब में भी रात 11:00 बजे के करीब गोताखोर प्रगट सिंह पहुंचे. उन्होंने भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का जोहार में भी कोई पता नहीं चला. पुलिस ने बच्चे की तलाश जारी रखी है.
DSP संदीप सिंह मौके पर हैं. तमाम टीमों को मौके पर बुलाया गया है. वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की जा रही है. वहीं गांव के लोग भी बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. निसिंग थाना प्रभारी ने बताया आज दोपहर को कंट्रोल रूम में बच्चे को गायब होने का मैसेज आया था. उसके बाद से ही हम मौके पर पहुंच गए. मौके पर जाते ही जांच शुरू कर दी गई थी. वहीं एक तालाब में बच्चे के होने का संदेह था. इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया. सर्च अभियान चलाया गया. अभी फिलहाल बच्चे का पता नहीं चला है.
DSP संदीप सिंह के अनुसार, सिंगड़ा गांव में एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार-आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस बच्चे को जल्द से जल्द तलाशने की कोशिश कर रही है. वहीं गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी. इसके बाद वो टीम के साथ गांव पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन रात में कोई सफलता नहीं मिली. उन्होंने कहा कि संभव है बच्चा वहां न हो. अगर सुबह पुलिस या परिवार की ओर से मदद के लिए बुलाया जाता है, तो उनकी टीम दोबारा पहुंचकर तलाश में सहयोग करेगी.
(करनाल से कमरजीत सिंह की रिपोर्ट)