App

दिल्ली में हवा हुई खराब, यमुना में जहरीला झाग, 1 नवंबर से इन गाड़ियों पर पाबंदी

दिल्ली में एक बार फिर AQI बढ़ने लगा है. बुधवार को राजधानी का AQI 228 दर्ज किया गया है. ये खराब श्रेणी में आता है. वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दे रहा है. नजफगढ़ में AQI 181 से 345 के बीच दर्ज किया गया है.

दिल्ली में हवा हुई खराब, यमुना में जहरीला झाग, 1 नवंबर से इन गाड़ियों पर पाबंदी
Image Credit: AI Image

दिल्ली में पॉल्यूशन एक बार फिर से बढ़ रहा है. राजधानी में बुधवार 28 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 देखने को मिला. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई. वहीं मंगलवार को AQI 167 दर्ज किया गया था. इतना ही नहीं यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दे रहा है, जिसके कारण प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो गई है.    

कहां कितना है AQI? 

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आंकड़े सामने आए हैं. जहांगीरपुरी और रोहिणी में AQI 246 से 274 के बीच देखने को मिला है. वहीं पंजाबी बाग और मुंडका में ये 210 से 225 के आसपास है. दक्षिण दिल्ली के ओखला, साकेत और साउथ एक्स में AQI 210 से 230 के बीच दर्ज किया गया है. ये सारे खराब के श्रेणी में आते हैं.

वहीं नई दिल्ली के चाणक्यपुरी, मंदिर मार्ग और कनॉट प्लेस में AQI 212 से 254 के बीच दर्ज किया गया है. मध्य दिल्ली के ITO और पूसा में AQI 200 से 220 तक देखने को मिला है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालकाजी और नेहरू प्लेस में AQI करीब 215 है.

कुछ इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब

नजफगढ़ में AQI 181 से 345 के बीच है. वहीं दिल्ली के आनंद विहार और मयूर विहार में ये आंकड़ा 193 से 292 तक के आसपास है. नरेला और बवाना में AQI 199 से 205 के बीच दर्ज किया गया है. शाहदरा के विवेक विहार और झिलमिल में AQI करीब 235 दर्ज किया गया है. ये सारे बहुत खराब की श्रेणी में आते हैं. वहीं, सोनिया विहार में AQI लगभग 180 बताया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है.

यमुना में फिर दिखा सफेद झाग

दिल्ली में जैसे-जैसे ठंड पैर पसारती है. वैसी ही पॉल्यूशन भी बढ़ता है. वहीं इस समय एक परेशानी कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई देना भी है. ये झाग नदी की सतह पर बनता है. ये प्रदूषकों की तरफ संकेत करता है. इतना ही नहीं झाग को हटाने के लिए डिफोमिंग केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे परेशानी का परमानेंट इलाज नहीं होता है.  

1 नवंबर से लागू होंगी नई पाबंदियां

दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन के कारण सरकार ने 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान  को लागू करने जा रही है. इसके लागू होती ही दिल्ली के बाहर की  पंजीकृत BS-VI मानक से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियां की राजधानी में एंट्री पर रोक लग जाएगी. वहीं इस प्रतिबंध से CNG और इलेक्ट्रिक वाली गाड़ियों को छूट दी जाएगी. इसके अलावा PUC के बिना गाड़ियों को पैट्रोल डीजल नहीं देने की भी व्यवस्था लागू की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More