SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोरोना का नया 'साइलेंट' खतरा: नए वेरिएंट PJ.2.1 की दस्तक से टेंशन, लक्षण से भी नहीं होगी पहचान; WHO का अलर्ट

कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने दस्तक दी है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है. इस नए वेरिएंट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि केवल लक्षणों से इसकी पहचान कर पाना मुश्किल होगा. WHO ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 10, 2026, 09:50 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 09:57 AM IST
Image Credit: कोविड के नए वेरिएंट ने दी दस्तक. (फोटो- एआई)
Join

कोविड-19 के कहर के बाद पिछले कुछ वर्षों में कोरोना से कई वेरिएंट सामने आएं. इस कड़ी में एक नए वेरिएंट ने फिर से दस्तक दी है, जिसका नाम PJ.2.1 है. हाल में ही इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया कि केवल लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना मुश्किल होगा कि संक्रमण कोविड का है या फ्लू का. यही कारण है कि जरूरत पड़ने पर जांच कराना आवश्यक होगा.  

दरअसल, हाल में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पुराने कोविड वेरिएंट के कुछ लक्षण सामान्य फ्लू से अलग हुआ करते थे. हालांकि, अब गले में खरास, सर्दी, नाक बहना और कई दिनों तक शरीर में रहने वाली थकान की जांच के बिना बता पाना कि ये कोविड है या सामान्य फ्लू काफी मुश्किल होने वाला है. बताया जा रहा है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से मिलते जुलते हैं, लेकिन बगैर टेस्ट के इसके बारे में पता नहीं लगाया जा सकेगा. 

कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 के बारे में जानिए

दरअसल, PJ.2.1 कोविड-19 का नया स्ट्रेन है. हाल के दिनों में ही अमेरिका में इस वेरिएंट से जुड़े मामले सामने आए थे. अब इस वेरिएंट को लेकर WHO ने जानकारी शेयर की है. बताया गया कि PJ.2.1 से जुड़े संक्रमण को लेकर सामने आई जानकारी में गले में तेज दर्ज और बीमारी ठीक होने के बाद लंबे समय तक थकान रह सकती है.

उधर, रूस की संक्रामक रोग विशेषज्ञ और वायरोलॉजिस्ट एलेना मालिनिकोवा ने इन लक्षणों का जिक्र भी किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया कि ये नया वेरिएंट खतरनाक नहीं है इसके अधिकतर लक्षण फ्लू जैसे हैं.

कैसे होगी संक्रमण की पहचान?

जानकार बताते हैं कि पीसीआर टेस्ट से शरीर में SARS-CoV-2 वायरस के संक्रमण के बारे में पता लगाया जा सकता है. इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट वायरस के प्रोटीन की पहचान करता है. हालांकि, सामान्य कोविड टेस्ट से यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि क्या कोई शख्स कोविड-19 के नए वैरिएंट PJ.2.1 से संक्रमित है या नहीं.

इन लोगों को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत

कोविड-19 के नए वेरिएंट से सबसे अधिक उन लोगों को सतर्क रहना होगा, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे पहले इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो सांस से जुड़े संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टरों की सलाह लें. 

यह भी पढ़ें: जासूसी के घेरे में 'चिप' का बादशाह, बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- महिला के बारे में उनको कुछ पता नहीं था

यह भी पढ़ें: 'राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं...,' UFC बॉस ने ठुकराया प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, मुंह ताकते रह गए साथ खड़े ट्रंप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES