SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Strait of Hormuz में बारूदी धमाका, 2500 कंटेनर लेकर डूबा विदेशी जहाज, सामने आया वीडियो

यह हादसा ऐसे वक्त हुआ है जब होर्मुज की खाड़ी और आसपास के समुद्री जलक्षेत्र में कमर्शियल जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. लगातार होते इन हमलों के चलते पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी तनाव है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 14, 2026, 05:16 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 08:17 PM IST
Image Credit: समंदर में डूबा 2500 कंटेनर लेकर जा रहा शिप
Join

दुनिया के सबसे बिजी समुद्री रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज की खाड़ी में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बड़ा मालवाहक जहाज पानी के अंदर बिछी बारूदी सुरंग से टकराकर पलट गया. टक्कर के बाद भीषण आग लगी और वह समुद्र में समा गया. हादसे का शिकार हुआ जहाज खतरनाक रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था. 

ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. यह जहाज 2,500 से ज्यादा कंटेनर लेकर जा रहा था. 

IRGC ने अनुसार, यह नेवल माइन से टकराया गया. टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ. भीषण आग लग गई और कुछ ही देर में जहाज अनकंट्रोल होकर होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में पानी के भीतर समा गया. यह जहाज किस देश का था, उस पर कितने क्रू मेंबर्स थे, इस बारे में फिलहाल कोई डिटेल सामने नहीं आई है. 

मछुआरों को अलर्ट रहने को कहा 

इस घटना के बाद ईरानी अधिकारियों ने स्थानीय नाव चलाने वालों और मछुआरों को अलर्ट रहने को कहा है, ताकि वे पानी में तैर रहे कंटेनरों से न टकराएं.

ये भी पढ़ें:  मौत की बौछार, सऊदी में हाहाकार: क्यों मोहम्मद बिन सलमान के एयरपोर्ट्स को तबाह कर रहे हूती विद्रोही?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES