App

सड़कों पर संग्राम, इस्तीफे पर छिड़ा घमासान: मंत्रियों के घर पर बरसाए पत्थर, पुलिस पर फेंका पेट्रोल बम; अल्बानिया में क्यों भड़की हिंसा?

अल्बानिया में लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं. इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प देखने को मिली. आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे.

सड़कों पर संग्राम, इस्तीफे पर छिड़ा घमासान: मंत्रियों के घर पर बरसाए पत्थर, पुलिस पर फेंका पेट्रोल बम; अल्बानिया में क्यों भड़की हिंसा?
Image Credit: अल्बानिया में भारी बवाल. (फोटो- सोशल मीडिया)

यूरोप के अलग-अलग देशों मे इस समय हिंसा देखने को मिल रही है. फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन समेत कई देश इस समय विरोध प्रर्शन की आग में झुलस रहे हैं. अब इस लिस्ट में अल्बानिया का नाम भी जुड़ गया. शनिवार (28 नवंबर) को अल्बानिया में सरकार विरोधी एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली. अल्बानिया के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  छात्रों और विपक्षी नेताओं की ओर से सरकार विरोधी एक प्रदर्शन बुलाया गया था.

दरअसल, राजधानी तिराना में प्रदर्शनकारी जुटे थे, तभी पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इसपर प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. इसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर लगे कैमरों और सरकारी इमारतों की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. आरोप है कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया. इस हिंसा में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं.

नकाबपोशों ने मचाया उत्पात

अल-जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी, लेकिन कुछ नकाबपोश लोगों ने मार्च से अलग होकर सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. इस प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि मुख्य सड़क घने धुएं से ढकी हुई नजर आ रही है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी और पुलिस एक-दूसरे पर चीजें फेंक रहे थे.

रिपोर्ट के अनुसार, नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने अल्बानिया के परिवहन मंत्रालय और सेंट्रल बैंक की खिड़कियों पर पत्थर उछाले, जिसमें वह टूट गया. इसके अलावा प्रदर्शनकारी आंतरिक मंत्रालय का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी करते नजर आए.

अचानक सड़क पर क्यों उतरे प्रदर्शनकारी

बता दें कि प्रदर्शनकारी  प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. दावा है कि लोगों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गुस्सा भरा है. सबसे खास बात है कि  अल्बानिया का ये आंदोलन बिना किसी नेता के चल रहा है, जिसको 'फ्लेमिंगो क्रांति' के नाम से जाना जा रहा है. इसी साल मई में इसकी शुरुआत हुई थी.अक्टूबर तक ये प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया और खराब स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के लिए अवसरों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया.

दूसरे देशों से विरोध में पहुंच रहे लोग

शनिवार को इस हिंसा को देखते हुए अल्बानिया की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. लगभर सभी रास्तों पर पुलिस तैनात रही और वाहनों की जांच की जा रही थी. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दूसरे देशों में रहने वाले अल्बानिया के लोग भी पहुंच रहे हैं. ब्रिटेन में रहने वाले 33 वर्षीय एरियन ल्लेशी का कहना है कि वह इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अल्बानिया पहुंचे. उनका कहना है कि हम बहुत लंबे समय से परेशान हैं. हम पूरे यूरोप और दुनिया भर में फैल गए हैं और ऐसा लगता है मानो हम बिना किसी देश के नागरिक हों.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More