App

कैलिफोर्निया में भूकंप से डोली धरती, रनवे पर लैंड कर रहा था विमान; go back का मिला आदेश

अमेरिका में शनिवार ( 28 नवंबर 2026) को साउथ कैलिफोर्निया के तट पर 5.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया. इसके चलते कई जगहों पर खिड़कियों के शीशे टूट गए. भूकंप से खतरे को देखते हुए एयरलाइंस की एक फ्लाइट को लैंडिंग रोकने का आदेश दिया गया.

कैलिफोर्निया में भूकंप से डोली धरती, रनवे पर लैंड कर रहा था विमान; go back का मिला आदेश

America Earthquake: अमेरिका में शनिवार ( 28 अक्टूबर 2026) को साउथ कैलिफोर्निया में 5.0 की तीव्रता वाला खतरनाक भूकंप आया. इसके चलते लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को लैंडिंग रोकने का आदेश दिया गया. विमान आसमान से उतरकर एयरपोर्ट में लैंड करने वाला था. रनवे में दरार पड़ने या भूकंप से किसी तरह की समस्या को देखते हुए फ्लाइट को लैंड करने से रोका गया.  

एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो में उस टेंशन वाले पल को रिकॉर्ड किया गया, जब कंट्रोलर ने डेल्टा फ्लाइट 1972 को तेज झटके महसूस होने के बाद बार-बार आगे बढ़ने का निर्देश दिया. कंट्रोलर ने कहा,' डेल्टा 1972, घूम जाओ. डेल्टा 1972, घूम जाओ. हमारे यहां बेहद बड़ा भूकंप आ रहा है. पायलट ने आदेश का पालन करते हुए लैंडिंग का रास्ता छोड़ा. भूकंप के चलते एयरपोर्ट के कुछ हिस्से हिल गए थे.

भूकंप के चलते वापस लौटी फ्लाइट

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर कैलिफोर्निया में मैनहट्टन बीच के तट से तकरीबन 6 मील दूर रिकॉर्ड किया गया. इसके चलते लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक टर्मिनल के अंदर कांच की खिड़कियां भी टूट गईं.

 एयरपोर्ट से मिले फुटेज में भूकंप के झटकों का असर दिखा, जिससे एयरपोर्ट हिल गया. एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि भूकंप से फ्लाइट ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आई. फिलहाल घटना के बाद किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

एयरपोर्ट की खिड़कियां टूटी

US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लॉस एंजिल्स के पास मैनहट्टन बीच के तट पर था. इसके बाद कई झटके देखने को मिले. भूकंप के चलते कार के अलार्म बजे, एयरपोर्ट की खिड़कियां टूट गईं और एक रिफाइनरी से धुआं निकलने लगा, जिससे ऑटोमेटेड सेफ्टी प्रोसीजर एक्टिवेट हो गए, लेकिन किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं है. 

कैलटेक की रिसर्च एसोसिएट और सीस्मोलॉजिस्ट लूसी जोन्स ने लोकल मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि कैलिफोर्निया में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन पहला झटका लॉस एंजिल्स इलाके में काफी समय बाद आए सबसे बड़े झटकों में से एक था.     

अमेरिका में आए जानलेवा भूकंप

बता दें कि अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में धरती की कई टेक्टोनिक प्लेट एक साथ स्थित हैं. ऐसे में यहां कंपन होना आम बात है. इस इलाके में पहले भी कई बड़े भूकंप आए हैं, जिसमें साल 1994 में  लॉस एंजिल्स इलाके के नॉर्थरिज में आया भूकंप भी शामिल है. इस घटना में दर्जनों लोग मारे गए थे और हजारों घायल हुए. यहां घरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ. इसके अलावा साल 1906 में सैन फ्रांसिस्को में बड़ा भूकंप आया था, जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे. इनमें कई लोग तेज भूकंप के बाद लगी आग में भी मारे गए थे.     

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More