App

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, नौकरी और धन की दिक्कतें होंगी दूर, बढ़ेगी घर की सुख-समृद्धि!

हर साल मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाता है. इस साल यह व्रत 4 दिसंबर को रखा जाएगा. इस एकादशी पर अगर कुछ अचूक उपाय करें तो नौकरी से जुड़ी परेशानियों का अंत हो सकता है. आइए इन उपायों के बारे में जानें.

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, नौकरी और धन की दिक्कतें होंगी दूर, बढ़ेगी घर की सुख-समृद्धि!

कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को मिलाकर साल में 24 एकादशी तिथियां आती हैं जिसमें अलग-अलग एकादशी व्रत रखे जाते हैं. इन सभी में उत्पन्ना एकादशी व्रत का विशेष महत्व है क्योंकि इसी एकादशी तिथि पर माता एकादशी उत्पन्न हुई थीं. उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि पर रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित उत्पन्ना एकादशी व्रत पर व्रत रखने और भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. उत्पन्ना एकादशी व्रत इस साल 4 दिसंबर 2026 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. आइए जानें इस एकादशी पर कौन-सा उपाय करें ताकि घर में धन और सुख-समृद्धि आ सके. नौकरी संबंधी सभी तरह की दिक्कतें दूर हो सकें.

विष्णु चालीसा का पाठ करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है. ऐसे में इस दिन स्नान करें और साफ कपड़े पहनें और भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा के समय विष्णु चालीसा का सच्चे मन से पाठ करें. भगवान को फूल, फल और तुलसी अर्पित करें. घी का दीपक जलाएं. इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है और एक साथ विष्णु जी व लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है. इस उपाय को करने से घर की आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है.

विष्णु जी का अभिषेक और भोग

उत्पन्ना एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष भोग अर्पित करें. भगवान विष्णु भो पहले पंचामृत या कच्चे दूध से अभिषेक करें, इसके बाद पीले फूल अर्पित करें. इसके बाद केसर वाले दूध और चावल के खीर का भोग भगवान को चढ़ाएं. पीले रंग के सात्विक भोग जैसे बेसन के लड्डू या केला, पंचामृत चढ़ाएं. भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूर डालें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सुख बढ़ता है और धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है. शांति और सकारात्मक ऊर्जा फैलती है. इतना ही नहीं घर के रुके हुए सभी काम पूरे होते हैं.

नौकरी के लिए उपाय

अगर आप नौकरी करते हैं लेकिन लगातार मेहनत और कोशिश के बाद भी न तो पद बढ़ रहा है और न ही वेतन वृद्धि हो रही है तो आपको उत्पन्ना एकादशी व्रत के दिन एक आसान सा उपाय करना चाहिए. एकादशी व्रत के दिन तुलसी माता के सामने 11, 21 या 51 दीये जलाएं. मां के सामने बैठकर तुलसी चालीसा का पाठ करें. इस एक उपाय से एक साथ भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और मां तुलसी, तीनों प्रसन्न हो जाएंगे. धन संबंधी दिक्कतें और काम में आ रही बाधाओं का अंत होगा. मन शांत होगा और घर में मां लक्ष्मी स्थाई रूप से वास करेंगी. हालांकि, एकादशी तिथि पर अगर देवी तुलसी की पूजा कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि भूल से भी इस दिन तुलसी पौधे में जल न चढ़ाएं क्योंकि देवी तुलसी एकादशी तिथि पर विष्णु भगवान के लिए निर्जला व्रत करती हैं.

(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य परंपराओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी उपाय अपनाने से पहले अपने गुरु या विद्वान से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More