App

शादी से इनकार करने पर सनकी रिश्तेदार ने घर में घुसकर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला; युवती समेत 3 झुलसे

लखनऊ के उदयगंज में शादी से इनकार करने पर रिश्तेदार युवक ने तड़के 4 बजे घर में घुसकर युवती और उसके माता-पिता पर तेजाब फेंका. मां पर चाकू से भी हमला किया. तीनों घायल KGMU में भर्ती.

शादी से इनकार करने पर सनकी रिश्तेदार ने घर में घुसकर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला; युवती समेत 3 झुलसे
Image Credit: Lucknow Acid Attack (सांकेतिक फोटो)

विशाल रघुवंशी/लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शादी से इनकार करने से नाराज एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर तेजाब फेंक दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे युवती के माता-पिता भी इसकी चपेट में आ गए. विरोध करने पर आरोपी ने युवती की मां पर चाकू से कई वार कर दिए.सभी घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

तड़के 4 बजे घर में घुसकर किया

जा रहा है कि घटना तड़के करीब 4 बजे की है. आरोपी युवक पीड़िता का परिचित है और अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था. आरोप है कि युवक काफी समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था. युवती और उसके परिवार के इनकार करने से वह नाराज था. इसी रंजिश में वह तड़के युवती के घर में घुस गया और उस पर तेजाब फेंक दिया.

बचाने आए माता-पिता भी झुलसे, मां पर चाकू से वार

युवती की चीख सुनकर उसके माता-पिता कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया. जब मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के वार से महिला के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. हमले में युवती समेत परिवार के तीन लोग झुलस गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी, आरोपी को लेकर अलग-अलग दावे

घटना के बाद परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. वहीं, एक अन्य जानकारी में आरोपी के मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More