)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 नवंबर) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दे पर अपने विचार रखें. पीएम मोदी को मन की बात का यह 140वां एपिसोड है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि वर्तमान समय में समाज में कई प्रकार की चुनौतियां हैं. पीएम ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती ड्रग्स है, जो युवाओं की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बनकर खड़ा है.
मन की बात को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन हमारे युवाओं के सपनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि पूरे देश में, नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में समाज लगातार सक्रिय हो रहा है. 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है.
'मन की बात' के 140वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7,000 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं. इनमें से लाखों कर्मचारियों ने कई कोर्स पूरे भी कर लिए हैं. कोई AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सीख रहा है, तो कोई भारतीय सांकेतिक भाषा (इंडियन साइन लैंग्वेज) सीख रहा है.
पीएम ने कहा कि जब आपका फोन खो जाता है, तो उसके वापस मिलने की उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आप अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पा सकते हैं. इसमें भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी काफी मदद कर सकता है. इसका नाम 'संचार साथी' है. अब तक 'संचार साथी' पोर्टल पर 30 करोड़ से ज्यादा बार विजिट किया जा चुका है. इसके ऐप को लगभग 3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है.
Addressing the 140th Episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, "Once you lose your phone, the hope of getting it back gradually begins to fade. However, it is not like that anymore. You can get your lost mobile phone back. And in that, the Bharat Government's digital platform can help you a lot. Its name is 'Sanchar Saathi'. So far, the 'Sanchar Saathi' portal has crossed more than 30 crore visits. Its app has been downloaded nearly 3 crore times..."
— ANI (@ANI) November 29, 2026
इसके अलावा पीएम ने बताया कि हमारे बैंकों, पेमेंट ऐप्स, टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस के अलावा, 1,600 से अधिक संस्थाएं 'संचार साथी' पोर्टल से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि इससे साइबर धोखाधड़ी की कोशिशों को समय रहते रोकने में मदद मिली है. इस सिस्टम की मदद से अब तक 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित नुकसान को रोका जा सका है. यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है.
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पटना स्थित 'बिहार संग्रहालय' का जिक्र किया और कहा कि बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन संग्रहालयों में 9वां स्थान मिला है. इस सूची में 'बिहार संग्रहालय' पूरे एशिया में पहले स्थान पर है. आपने पेरिस के लूव्र संग्रहालय के बारे में तो सुना ही होगा. न्यूयॉर्क का 'द मेट' संग्रहालय भी विश्व प्रसिद्ध है. इस सूची में 'बिहार संग्रहालय' इन दोनों से भी आगे है.
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के वडनगर में एक अनोखा संग्रहालय है. इसका नाम 'अनंत अनादि वडनगर पुरातत्व संग्रहालय' है. वडनगर में हुई पुरातात्विक खुदाई के दौरान, इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी कई कलाकृतियां मिलीं. यह संग्रहालय उसी जगह पर बनाया गया है, जहां ये खुदाई की गई थी. यहां एक विशेष रास्ता बनाया गया है, जहां से आप जमीन के कई मीटर नीचे की गई खुदाई को देख सकते हैं.