MP Police Fitness Test News: मध्य प्रदेश का पुलिस विभाग इन दिनों पुलिसवालों की फिटनेस सुधारने के लिए साप्ताहिक दौड़ अभियान चला रहा है. इसके तहत पुलिस के जवानों को सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से दौड़ना होगा. इसे आप पुलिस का Running Test भी कह सकते हैं. एमपी में ये हर हफ्ते होता है और इसका रिपोर्ट कार्ड भी तैयार होता है.आपको जानकर हैरानी होगी. इस Running Test में 60 प्रतिशत से ज्यादा पुलिसवाले फेल हो रहे हैं. इसका मतलब ये हुआ कि मध्य प्रदेश में ज्यादातर पुलिसवाले दौड़ हीं नहीं पाते. कुछ जवान तो इतने पीछे रह जाते हैं कि उन्हें दौड़ लगाने के लिए अधिकारी को जोर लगाना पड़ता है.ZEE NEWS की टीम, आज उस जगह पर पहुंची जहां पुलिसवालों की दौड़ होती है. हमारे संवाददाता प्रमोद शर्मा ने दौड़ते पुलिसकर्मियों से भी बात की. वो इस अभियान को किस तरह देख रहे हैं. ये भी आप जानेंगे लेकिन पहले पुलिसवालों के Running Test का रिपोर्ट कार्ड जान लीजिए.62 प्रतिशत पुलिसकर्मी दौड़ में मिले अनफिटपुलिस के रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, 62 प्रतिशत पुलिसकर्मी तय समय में अपनी दौड़ को पूरा ही नहीं कर पाए. 45 साल की उम्र से कम के 63 प्रतिशत पुलिसवाले 10 किलोमीटर भी नहीं दौड़ सके. 55 साल से ज्यादा Age ग्रुप के पुलिसकर्मियों को तो 25 मिनट में सिर्फ 3 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य दिया गया था. इसमें, कुल 46 पुलिसकर्मी शामिल हुए लेकिन सिर्फ 10 ही ऐसे थे जिन्होंने इस टारगेट को अचीव किया. मध्य प्रदेश पुलिस की 12 डिवीजन के 560 पुलिसवाले साप्ताहिक दौड़ में शामिल हुए थे लेकिन इनमें से 349 पुलिसकर्मी एक घंटे में 10 किलोमीटर नहीं दौड़ पाए.पुलिसवालों को महकमे में जवान कहा जाता है, लेकिन जब इन जवानों की फिटनेस टेस्ट की गई तो इन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट को निऱाश कर दिया. मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने जवानों के रनिंग टेस्ट के लिए शनिवार का दिन तय कर दिया है. यानी अब हर शनिवार पुलिसकर्मियों को दौड़ लगानी है. इस शनिवार को ज़ी न्यूज़ की टीम मध्य प्रदेश पुलिस के एक दौड़ आयोजन में पहुंची.मध्य प्रदेश में युवा महिला पुलिसकर्मी दौड़ते ही हांफने लगीं. 50 साल से ज्यादा आयु के पुलिसवाले अपनी उम्र का हवाला दे रहे हैं, लेकिन आला अधिकारी हार मानने के लिए राजी नहीं है. भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार जो खुद फिट भी हैं, दावा कर रहे हैं कि हर पुलिसकर्मी को फिट बनाकर ही रहेंगे.250 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जवान फिट नहींमध्य प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2024-25 में पुलिस ट्रेनिंग पर 246 करोड़ रुपए खर्च किए. इस ट्रेनिंग में जवानों की फिटनेस के लिए व्यायाम की व्यवस्था का भी प्रावधान होता है. करीब 250 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी मध्य प्रदेश पुलिस के जवान फिट नहीं हुए हैं. अब हम आपके साथ, देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस की फिटनेस रिपोर्ट साझा करेंगे.DNA की शोधशाला में जब हमने रिसर्च की तो सामने आया कि असम की पुलिस सबसे ज्यादा फिट है. असम पुलिस के 70 हजार से ज्यादा जवानों में सिर्फ 2 प्रतिशत ही मोटे यानी अनफिट पाए गए. कर्नाटक में 11 प्रतिशत पुलिस जवानों का वजन तय मानकों से ज्यादा था. फिटनेस के मामले में सबसे ज्यादा पीछे है पुडुचेरी की पुलिस जिसके 51.7 प्रतिशत जवान और अफसर मोटे हैं.एमपी पुलिस की दौड़ का 'रिपोर्ट कार्ड' आया है..'रनिंग टेस्ट' में..60% से ज्यादा पुलिसवाले फेलफिटनेस में देश की पुलिस का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा? — Zee News (@ZeeNews) September 5, 2026पुलिसकर्मियों का अनफिट होना ना सिर्फ उनके जीवन बल्कि उनके काम को भी प्रभावित करता है. पुलिसकर्मियों को अपराधियों को पकड़ने से लेकर दंगा रोकने जैसी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं. ऐसी ड्यूटी में शारीरिक शक्ति और क्षमता दोनों का इस्तेमाल होता है. नॉर्वे की पुलिस यूनिवर्सिटी ने इस मामले पर एक रिसर्च भी की है. ये रिसर्च बताती है कि फिट पुलिसवाला बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी को पूरा कर पाता है.इस देश के पुलिसकर्मी सबसे ज्यादा चुस्तइस रिसर्च के लिए पुलिसकर्मियों के दो ग्रुप बनाए गए थे. पहले ग्रुप को लगातार एक्सरसाइज और 3 किलोमीटर की दौड़ लगाने के लिए कहा गया था. जबकि दूसरे गुट को व्यायाम से दूर रखा गया था. जब दोनों टुकड़ियों के पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पहुंचे तो सामने आया कि व्यायाम करने वाले पुलिसकर्मियों की परफॉर्मेंस बेहतर थी. एक्सरसाइज करने वाले पुलिसवालों की अपराधियों को पकड़ने की दर औसत से 50 प्रतिशत ज्यादा हो गई थी. जबकि रेगुलर एक्सरसाइज ना करने वाले पुलिसवाले, अपराधियों को औसत दर तक भी नहीं पकड़ पाए थे.हालांकि पुलिसकर्मियों की फिटनेस को लेकर कोई ग्लोबल रिपोर्ट या इंडेक्स नहीं जारी किया जाता, लेकिन कुछ अध्ययन जरूर किए गए हैं. ये अध्ययन बताते हैं कि अमेरिका में पुलिसवालों की मोटापे की दर सबसे ज्यादा है. अमेरिका में 48 प्रतिशत पुलिसवाले मोटापे के शिकार हैं. दूसरी तरफ रूस में सिर्फ 4 प्रतिशत पुलिसवाले ही मोटे या ओवरवेट हैं. न्याय के इन्हीं रक्षकों को लेकर आचार्य चाणक्य ने भी एक सिद्धांत दिया था.अर्थशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने लिखा है - राज्य की सुरक्षा, न्याय और व्यवस्था बनाए रखने वाले जवानों और रक्षकों को शारीरिक रूप से बलवान, स्वस्थ और निरंतर प्रशिक्षित रखना चाहिए. कमजोर या अस्वस्थ सेना राज्य को कमजोर बनाती है. इसलिए राजा को सैनिकों के स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और कल्याण का विशेष ध्यान रखना चाहिए.